लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर-भाजपा नेताओं को लिखा पत्र, कांग्रेस का समर्थन

By शीलेष शर्मा | Updated: April 1, 2021 16:53 IST

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा के कथित हमलों के खिलाफ ‘‘एकजुट होकर और प्रभावशाली ढंग से’’ संघर्ष करने का समय आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी नेताओं को देश के लोगों के लिए एक ‘‘विश्वसनीय विकल्प’’ पेश करने की कोशिश करनी चाहिए।बनर्जी ने गैर-भाजपा नेताओं को एक पत्र लिखा है।तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को जारी किया था।

नई दिल्लीः बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को लामबंद होने के लिये लिखे पत्र के बाद भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की लामबंदी की कोशिशों ने जोर पकड़ लिया है।

ममता की अपील पर कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी सहमति जताते हुए इस कोशिश को हरी झंडी दिखा दी है। 10 जनपथ से मिली खबरों के अनुसार सोनिया ने पार्टी नेताओं को इसके समर्थन में आवाज़ उठाने को भी कह दिया है।

इसकी पुष्टि आज उस समय हुई, जब पार्टी प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने पार्टी मंच से कहा कि कांग्रेस हमेशा विपक्ष को एकजुट करने के पक्ष में रही है, इस मुद्दे पर चुनाव परिणामों के बाद सोनिया गांधी पार्टी का पक्ष सामने रखेंगी। उनका साफ इशारा था कि समय आ गया है, जब विपक्ष को मिलकर संवैधानिक मूल्यों और संस्थाओं को बचाना होगा जिनको भाजपा और मोदी सरकार बर्बाद कर रही है। 

सीपीआई नेता डी राजा ने ममता की पेशकश पर टिप्पणी करते हुये कहा कि पार्टी हालातों का अध्यन कर औपचारिक वयान ज़ारी करेगी ,लेकिन यह सही है कि संविधान को बचाने के लिये मिलकर भाजपा से लड़ना होगा। आरजेडी सांसद मनोज झा बिलकुल पूरी तरह इस एकता के पक्ष में खड़े नज़र आये।

उन्होंने संकेत दिये कि इसी एकता के लिये शरद पवार पिछले कई महीनों से राजनीतिक दलों से संपर्क कर रहे हैं। वह सपा, डीएमके, टीएमसी, वाईएसआर कांग्रेस, टीआरएस, जेएमएम, शिवसेना, आरजेडी ,नेशनल कॉन्फ्रेंस ,पीडीपी सहित दूसरे दलों के नेताओं से लंबी चर्चा भी कर चुके हैं, लेकिन अभी यह साफ़ नहीं है कि यह विपक्षी दल किसके नेतृत्व में रणनीति बनायेंगे।

यह फैसला 2 मई को आने वाले चुनाव परिणामों के बाद ही साफ़ हो सकेगा। कांग्रेस मान कर चल रही है कि पार्टी असम और केरल में चुनाव जीतती है तो पार्टी राहुल के नेतृत्व पर जोर लगाएगी .फिलहाल जो इस विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए दावेदार हैं उनमें सोनिया के नाम पर कोई विरोध नहीं है लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह तैयार नहीं होती हैं तो शरद पवार ,ममता बनर्जी और राहुल गांधी के बीच से कोई नाम तय होगा। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेससोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह