लाइव न्यूज़ :

बाबा महाकाल का दर्शन कर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की नए साल की शुरुआत

By बृजेश परमार | Updated: January 1, 2019 17:16 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ यहाँ से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और नए साल के पहले दिन भूतभावन बाबा महाकाल के दर्शन किये।

Open in App

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री बनने  के बाद नए साल के पहले दिन  कमलनाथ मंगलवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पंहुचे। वे नए साल के पहले दिन होने के कारण बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने सपरिवार पंहुचे थे।  मंदिर पंहुचकर कमलनाथ ने गर्भ गृह में करीब 20 मिनिट तक सपरिवार पूजन अर्चन किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा की प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना के लिए महाकाल से प्रार्थना करने आया हुं।    

मुख्यमंत्री कमलनाथ  इन्दौर से हेलीकॉप्टर से उज्जैन नृसिंह घाट पर बनाये गये हेलीपेड पर पहुंचें। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर मन्दिर में पूजन-अर्चन किया ।पूजन पंडित घनश्याम शर्मा एवं पुरोहितों ने करवाया। पुजारी संजय शर्मा और रमण त्रिवेदी के आचार्यत्व में 11 ब्राम्हणों ने मंत्रोच्चार और स्वस्ति वाचन किया।

कांग्रेस के मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ अपने परिवार के साथ  नव वर्ष पर प्रदेश की जनता की कामना और खुशहाली के लिए  बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पंहुचे थे  हैं  इसी के चलते नए वर्ष पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महाकाल मंदिर पहुंचे और कुछ देर महाकाल मंदिर में  अपने परिवार के साथ पूजन पंचामृत अभिषेक कर बाबा महाकाल की आरती की।

इसके बाद कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आया हूं और मध्य प्रदेश में खुशहाली सुख समृद्धि बनी रहे यही कामना करने के लिए महाकाल मंदिर आया था। मायावती के समर्थन वापस लेने के  मुद्दे पर मीडिया कर्मियों ने बात करना चाहिए तो कमलनाथ सवालों को टालते हुए आगे बढ़ गए।हेलीपेड और मंदिर में उन्होंने कांग्रेसियों से मुलाकात भी की। करीब एक घँटे वे मंदिर में रुके और बाद में हेलिकॉप्टर से ही भोपाल के लिए रवाना हो गए। कमलनाथ 17 दिसंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। कमलनाथ केंद्र सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं।

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?