लाइव न्यूज़ :

सीएम कमलनाथ बोले, एक बार फिर हम फ्लोर टेस्ट के लिये तैयार, पहले भी चार बार साबित कर चुके हैं बहुमत

By भाषा | Updated: May 21, 2019 00:15 IST

लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल में केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में राजग गठबंधन की सरकार बनने की संभावनाओं के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विधानसभा का विशेष सत्र शीघ्र बुलाने के लिये राज्यपाल को पत्र लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, यह तड़प रहे हैं क्योंकि यह सोचते हैं कि इनका खुलासा होने वाला है।''पिछले पांच महीनों में हमने चार बार अपना बहुमत साबित किया है: मुख्यमंत्री कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि पिछले पांच माह में अपनी सरकार का बहुमत चार बार साबित कर चुके हैं और एक बार फिर इसे साबित करने के लिये तैयार हैं। मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा द्वारा जारी बयान में कमलनाथ ने कहा, ‘‘ये :भाजपा: फ्लोर टेस्ट की बात पहले दिन से कर रहे थे। पिछले पांच महीनों में हमने चार बार अपना बहुमत साबित किया है। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की बात हो, उपाध्यक्ष के चुनाव की बात हो, अनुपूरक बजट की बात हो या बजट की बात हो, हमने अपना बहुमत हमेशा साबित किया है।’’

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, यह तड़प रहे हैं क्योंकि यह सोचते हैं कि इनका खुलासा होने वाला है। जो उन्होंने 15 वर्ष में भ्रष्टाचार किया है, घोटाले किए हैं, उसके खुलासे से बचने के लिए यह इस तरह का प्रयास कर रहे हैं कि वर्तमान सरकार को डिस्टर्ब किया जाए। ये जानते हैं कि अब सारे खुलासे होंगे।  ब्लॉक से लेकर, जिले से लेकर भोपाल तक हर क्षेत्र में इनके खुलासे सामने आएंगे।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘हम हमेशा फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं।’’ गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल में केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में राजग गठबंधन की सरकार बनने की संभावनाओं के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विधानसभा का विशेष सत्र शीघ्र बुलाने के लिये राज्यपाल को पत्र लिखा है। भार्गव ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘मैं विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिये राज्यपाल को पत्र लिख रहा हूं। सत्र में हम विशेष मुद्दों जैसे किसान कर्ज माफी और सरकार की ताकत का परीक्षण जैसे मामलों पर चर्चा करना चाहते हैं।’’

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव