लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री चौहान ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

एक सप्ताह के भीतर चौहान की प्रधानमंत्री से यह दूसरी मुलाकात है। दोनों नेताओं की मुलाकात तकरीबन एक घंटे चली।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मीडियाकर्मियों से चौहान ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार की ओर से लिए गए नीतिगत निर्णयों और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

चौहान ने बताया कि उन्होंने राज्य में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराया और कहा कि महामारी फिलहाल नियंत्रण में है और टीकाकरण अभियान तेज गति से जारी है।

प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए चौहान ने कहा कि उनकी ऊर्जा प्रेरणा देने वाली है और उनके विचार नीति निर्माण में मदद करते हैं।

गत सप्ताह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और आर के सिंह से मुलाकात की थी।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करते हैं। पिछले दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

इस साल भाजपा ने तीन राज्यों गुजरात, उत्तराखंड और कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर