लाइव न्यूज़ :

नाराज पर्यटन मंत्री आनंद सिंह से बात करेंगे मुख्यमंत्री बोम्मई

By भाषा | Updated: August 11, 2021 13:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 अगस्त विभाग आबंटन पर नाराजगी व्यक्त करने के लिये पर्यटन मंत्री आनंद सिंह द्वारा विजयनगर जिले के होसपेट में अपना विधायक कार्यालय कथित तौर पर बंद किये जानेपर मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने बुधवार को कहा कि वह उनसे बात करेंगे।

बोम्मई ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं और आनंद सिंह तीन दशक से दोस्त हैं। हम लगातार एक-दूसरे के सम्पर्क में रहे हैं। कल भी मैंने उनसे बात की थी। आज भी मैं उनसे बात करूंगा। मुझे उनके विचारों के बारे में पता है और मैंने अपने विचार भी उन्हें बता दिए हैं। उनके मुझसे आकर बातचीत करने के बाद सब ठीक हो जाएगा।’’

मंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह वन विभाग चाहते थे, जो पूर्ववर्ती बीएस येदियुरप्पा सरकार में भी उनके पास था। उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी इच्छा के विरुद्ध पर्यटन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग उन्हें दिया गया है।’’

सिंह के हाल ही में उनसे मुलाकात के दौरान इस्तीफा सौंपने के सवाल पर बोम्मई ने कहा, ‘‘ ...हमने केवल बातचीत की। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।’’

बोम्मई ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘‘अंत में सब ठीक हो जाएगा।’’

विभाग बदले जाने की संभावना पर बोम्मई ने कहा कि वह ऐसी जानकारी मीडिया के साथ कैसे साझा कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?