लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम गोवा पहुंचे, 2022 चुनावों के लिए रणनीति पर करेंगे चर्चा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:14 IST

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के गोवा के लिए नव नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक पी. चिदंबरम दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को तटीय राज्य पहुंचे। उनके अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए स्थानीय नेताओं के साथ पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने की संभावना है। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने चिदंबरम के चुनाव पूर्व गठबंधन पर बातचीत करने की संभावना से इनकार नहीं किया। तटीय राज्य के लिए एआईसीसी का चुनावी पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद यह चिदंबरम की गोवा की पहली यात्रा है। इससे पहले कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रमुख गिरीश चोडंकर, विपक्ष के नेता दिगंबर कामत और अन्य ने गोवा हवाईअड्डे पर चिदंबरम की अगवानी की। बहरहाल, चिदंबरम ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।जब उनसे यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर गिरीश चोडंकर को बरकरार रखेगी या उनकी जगह किसी और की नियुक्त करेगी, तो उन्होंने इस सवाल का भी जवाब नहीं दिया।इस बीच, चोडंकर ने चिदंबरम के दौरे के दौरान चुनाव पूर्व गठबंधन पर वार्ता करने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आगामी चुनावों से संबंधित हर मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।’’कांग्रेस ने 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में 40 सदस्यीय सदन में सबसे अधिक 17 सीटें जीती थी जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 13 सीटें जीती थी। लेकिन भाजपा ने तुरंत क्षेत्रीय दलों से हाथ मिला लिया था और वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सत्ता में आ गयी थी।बीते वर्षों में कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा में शामिल होने से सदन में उसकी संख्या सिमटकर पांच रह गयी। गोवा में जिला पंचायत चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद चोडंकर ने पिछले साल इस्तीफा दे दिया था लेकिन पार्टी ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि चोडंकर के स्थान पर किसी अन्य वरिष्ठ नेता को लाया जा सकता है। गोवा कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा था कि चिदंबरम नेताओं से मुलाकात करेंगे और चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे।गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष (संगठन) एम के शेख ने कहा था कि चिदंबरम पीसीसी पदाधिकारियों, कांग्रेस से जुड़े संगठनों, जिला और मंडल अध्यक्षों से बातचीत करेंगे और उनसे जानकारी लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर