लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम ने तिहाड़ जेल से पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- उन्हें बैंकॉक में कहना चाहिए था कि नए ऋण बुरे ऋणों में तब्दील हो रहे हैं

By भाषा | Updated: November 5, 2019 16:15 IST

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘बैंकाक में, प्रधानमंत्री ने उन चीजों के बारे में चर्चा की, जो भारत में बढ़ रही हैं और जो चीजें घट रही हैं। सूची अधूरी थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैंकॉक की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को उन पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कहा कि पीएम मोदी को भारत में गिरते निवेश, विकास, ऋण तथा कारोबारी भरोसे के बारे में भी चर्चा करनी चाहिए थी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैंकॉक की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें भारत में गिरते निवेश, विकास, ऋण तथा कारोबारी भरोसे के बारे में भी चर्चा करनी चाहिए थी। आईएनएक्स मीडिया मामले में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री को कहना चाहिए था कि बेरोजगारी भी बढ़ी है और ऐसे संकेत हैं कि नए ऋण बुरे ऋणों में तब्दील हो रहे हैं।

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘ बैंकाक में, प्रधानमंत्री ने उन चीजों के बारे में चर्चा की, जो भारत में बढ़ रही हैं और जो चीजें घट रही हैं। सूची अधूरी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें यह कहना चाहिए था कि निवेश गिर रहा है। मुख्य क्षेत्र की विकास दर गिर रही है, उद्योग का ऋण घट रहा है; उपभोक्ता मांग कम हो रही है और व्यापार का भरोसा गिर रहा है।’’

चिदंबरम ने अपने परिवार को अपनी ओर से ट्वीट करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें यह भी कहना चाहिए था कि बेरोजगारी 8.5 प्रतिशत तक बढ़ गई है और संकेत हैं कि पिछले तीन वर्षों में दिए गए नए ऋण बुरे ऋणों में बदल रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री ने रविवार को बैंकाक में उद्योग जगत के प्रभावशाली लोगों के एक समूह से कहा था कि यह भारत में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, व्यापार करने में सुगमता, जीवनयापन में आसानी और उत्पादकता जैसी कई चीजें बढ़ रही हैं वहीं कर की दरों, लालफीताशाही, भ्रष्टाचार, सांठगाठ वाले पूंजीवाद में गिरावट आ रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम मोदी सरकार की आर्थिक नीति के आलोचक रहे हैं और उन्होंने कहा है कि इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। 

टॅग्स :पी चिदंबरमनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो