लाइव न्यूज़ :

Chhindwara Lok Sabha Seat: छिंदवाड़ा मेरे लिए कर्मभूमि और तपोभूमि है', बीजेपी इसे रणभूमि बनाना चाहती है, कमलनाथ का ट्वीट

By धीरज मिश्रा | Updated: April 1, 2024 16:29 IST

Chhindwara Lok Sabha Seat: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि मैं 45 वर्ष से छिंदवाड़ा को भारत का सबसे विकसित इलाका बनाने की तपस्या कर रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देइस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी धनबल, बाहुबल और सत्ता बल का दुरुपयोग करने में लगी है छिंदवाड़ा की जनता भाजपा की इस कारस्तानी को बड़े गौर से देख रही हैहर चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी झूठ, फरेब और सौदेबाजी का खेल खेलती है

Chhindwara Lok Sabha Seat: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि मैं 45 वर्ष से छिंदवाड़ा को भारत का सबसे विकसित इलाका बनाने की तपस्या कर रहा हूं। छिंदवाड़ा मेरे लिए कर्मभूमि और तपोभूमि है। भाजपा वाले इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहते हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी धनबल, बाहुबल और सत्ता बल का दुरुपयोग करने में लगी है। नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है।

छिंदवाड़ा की जनता भाजपा की इस कारस्तानी को बड़े गौर से देख रही है और उसने ठान लिया है कि जो लोग छिंदवाड़ा के ऊपर आक्रमण कर रहे हैं, उनको करारा जवाब देगी। हर चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी झूठ, फरेब और सौदेबाजी का खेल खेलती है लेकिन जब चुनाव परिणाम आता है तो पता चलता है कि छिंदवाड़ा की जनता ने भाजपा को उसके अपराध का उचित दंड दिया है। छिंदवाड़ा अपने सम्मान से कोई गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा और अपनी विकास यात्रा पर अविरल आगे बढ़ता रहेगा।

कमलनाथ का यह पोस्ट एक्स पर उस वक्त आया जब पूर्व कांग्रेसी नेता विक्रम अहाके ने बीजेपी ज्वाइन की। इस दौरान सीएम मोहन यादव मौजूद रहे। साथ में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद विक्रम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है और वे 'सबका साथ, सबका विकास', सबके विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके काम और नीतियों से प्रेरित होकर, मैंने उनके नेतृत्व में उनके साथ काम करने का फैसला किया।

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मैं मेयर विक्रम अहाके और बीजेपी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करता हूं। छिंदवाड़ा में कमलनाथ बेनकाब हो गए हैं. आईटी विभाग की रिपोर्ट में कांग्रेस कार्यालय में सभी भ्रष्ट हैं। छिंदवाड़ा की जनता आगामी चुनावों में भाजपा को सत्ता में लाने का फैसला किया है। आदिवासी समुदायों पर उनकी टिप्पणियों के बाद लोग आगामी चुनावों में उन्हें (कांग्रेस को) जवाब देंगे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशKamal Nathकांग्रेससोशल मीडियालोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos