लाइव न्यूज़ :

छ्त्तीसगढ़ः मुख्यमंत्री ना बन पाने पर उभरी टीएस सिंहदेव की टीस, बोले- कैसे कहूं दुःख नहीं!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 17, 2018 11:49 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की बागडोर भूपेश बघेल के हाथों में सौंप दी है। टीएस सिंहदेव भी माने जा रहे थे प्रबल दावेदार

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार शाम को रायपुर में शपथ ग्रहण करेंगे भूपेश बघेलटीएस सिंहदेव भी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे

भूपेश बघेल सोमवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे टीएस सिंहदेव ने अपनी टीस जाहिर की है। उन्होंने 'न्यूज18 हिंदी' से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ना बन पाने का दुख स्वाभाविक है। हालांकि वो भूपेश बघेल के साथ उनका याराना पुराना है और छत्तीसगढ़ की जनता इसे देखेगी।

साक्षात्कार में टीएस सिंहदेव ने कहा कि उन्होंने बघेल के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में काम किया और कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाई है। अब सरकार में भी दोनों साथ काम करेंगे और अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे। सिंहदेव ने अपनी जोड़ी को शोले फिल्म के जय-वीरू से तुलना की। उन्होंने बीजेपी सरकार के कुप्रशासन को गब्बर सिंह करार दिया। 

गौरतलब है कि सोमवार शाम साढ़े चार बजे 58 वर्षीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। 

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने कहा, ‘बघेल को विधायक दल का नेता चुना गया है। सभी विधायकों ने एक स्वर में कहा है कि राहुल गांधी जिसे चुनेंगे, वही हमारा नेता होगा। सभी से चर्चा के बाद नाम पर आम सहमति बनी। हम सभी को विश्वास है कि भूपेश बघेल सबको साथ लेकर चलेंगे।'

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावभूपेश बघेलविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर