लाइव न्यूज़ :

34 नक्सली नेताओं की लिस्ट जारी, 8 लाख से लेकर 1 करोड़ तक का ईनाम, गांवों में लगे पोस्टर

By भाषा | Updated: June 28, 2020 06:00 IST

पुलिस ने 34 नक्सली नेताओं की सूची जारी की है। इन नक्सली नेताओं में दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन पर आठ लाख रूपए से एक करोड़ रूपए के ईनाम रखे गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र की पुलिस ने 34 नक्सली नेताओं की सूची जारी की है।इन सभी के पोस्टर इलाके में सार्वजनिक स्थलों पर लगाने का निर्णय किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर क्षेत्र की पुलिस ने 34 नक्सली नेताओं की सूची जारी है और इनके पोस्टर इलाके में सार्वजनिक स्थलों पर लगाने का निर्णय किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र की पुलिस ने 34 नक्सली नेताओं की सूची जारी की है। इन नक्सली नेताओं में दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन पर आठ लाख रूपए से एक करोड़ रूपए के इनाम रखे गये हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदjराज पी. ने बताया कि पुलिस द्वारा जारी इन नक्सली नेताओं की सूची में भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ गगन्ना समेत 34 नक्सली नेताओं का नाम शामिल हैं।

नक्सली नेताओं की लिस्ट को किया जाएगा सार्वजनिक

इस सूची को सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा तथा गांवों के हाट, बाजार में इनका बैनर, पोस्टर लगाया जाएगा। सुंदरराज ने बताया कि इस सूची के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी मिल सकेगी कि नक्सलियों ने केवल भोलीभाली जनता का खून बहाया है और उनके लिए कुछ भी बेहतर कार्य नहीं किया है। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पिछले पांच दशकों से बस्तर क्षेत्र की शांति व्यवस्था और विकास के विरोध में माओवादी संगठनों ने अनेक हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम दिया है। राज्य निर्माण के बाद से अब तक नक्सली हिंसा में 1800 से अधिक जनहानि हुई और करोड़ों रूपए की शासकीय एवं निजी सम्पत्ति की क्षति हुई है। सुंदरराज ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, महाराष्ट्र और अन्य प्रान्तों के शीर्ष माओवादियों ने स्थानीय युवाओं को गुमराह करने की लगातार कोशिश की थी।

कई युवाओं ने छोड़ा नक्सलियों का साथ

लेकिन बस्तर की शांतिप्रिय जनता माओवादियों की विकास विरोधी और मानव विरोधी चेहरों की पहचान करते हुए उनका साथ छोड़कर क्षेत्र में विकास कार्यों में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अनेक स्थानीय युवक - युवती माओवादी संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। सुंदरराज ने कहा कि माओवादियों के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्तियों का नाम, पता को गोपनीय रखा जाएगा तथा इनाम की राशि सूचना देने वाले व्यक्तियों को वितरित की जाएगी। नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के अंतर्गत बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले शामिल हैं। यह क्षेत्र लगभग 40 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। पुलिस ने जिन 34 नक्सली नेताओं की सूची जारी की है, उनमें महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ गगन्ना, पोलित ब्यूरो सदस्य पुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति, कट्टकम सुदर्शन उर्फ आनंद, मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति समेत अन्य नक्सली नेता शामिल हैं। गगन्ना, गणपति, आनंद और भूपति पर एक—एक करोड़ रूपए का इनाम है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से नौ नक्सली नेताओं के सिर पर 40 लाख रूपए का तथा 17 नक्सलियों पर 25 लाख रूपए का इनाम है।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं