लाइव न्यूज़ :

जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को हिरासत में लिया गया, सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ की पुलिस टीम पहुंची थी घर, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: July 5, 2022 10:43 IST

जी न्यूज के पत्रकार और एंकर रोहित रंजन ने ट्वीट कर कहा है कि सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ की टीम गाजियाबाद स्थित उनके घर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है। रोहित रंजन ने कहा कि स्थानीय पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया।इससे पहले छत्तीसगढ़ की पुलिस टीम मंगलवार सुबह एक एफआईआर के मामले में उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी।

नई दिल्ली: जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गाजियाबाद में उनके घर से नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 20 पुलिस थाने में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर मामले में हिरासत में लिया है।

इससे पहले मंगलवार सुबह रोहित रंजन ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने गाजियाबाद में उनके घर पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ की पुलिस उनके खिलाफ दर्ज एक एफआईआर के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। हालांकि रोहित रंजन ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस टीम बिना स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए पहुंची है।

रोहित रंजन ने ट्वीट कर कहा, 'बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है,क्या ये क़ानूनन सही है।' रोहित रंजन ने इस ट्वीट के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गाजियाबाद के एसएसपी और एडीजी लखनऊ को भी टैग किया।

इस ट्वीट पर यूपी पुलिस की ओर से जवाब दिया गया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की पुलिस मौके पर है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद ही गाजियाबाद की टीम भी रोहित रंजन के घर पहुंची। इसके कुछ देर बाद नोएडा पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

रोहित रंजन पिछले कुछ दिनों से जी न्यूज के डीएनए शो में एंकरिंग कर रहे हैं। हाल में इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के एक बयान को गलत संदर्भ में पेश करने की वजह से ये विवादों में आया था। बाद में इस बारे में रोहित रंजन की ओर से ये भी साफ किया गया था कि उनके कार्यक्रम में गलत जानकारी प्रसारित हो गई और वे इसक लिए माफी मांगते हैं।

राहुल गांधी से जुड़ा क्या है पूरा मामला

दरअसल, 1 जुलाई को डीएनए कार्यक्रम में एंकर रोहित रंजन ने राहुल गांधी के केरल में दिए गए एक बयान को उदयपुर की घटना से जोड़ते हुए दिखाया था। राहुल गांधी ने वायनाड में अपने संसदीय कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले लोगों को बच्चा बताते हुए उन्हें माफ करने की बात कही थी। हालांकि डीएनए टीवी कार्यक्रम में उनके इस बयान को उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्यारों से जोड़ दिया गया था। इसमें बताया गया था राहुल उदयपुर के हत्यारों को माफ करने की बात कह रहे हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील