लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: टीएस सिंह देव ने आप नेताओं द्वारा संपर्क किए जाने की बात स्वीकार की, लेकिन कांग्रेस छोड़ने से किया इनकार

By विशाल कुमार | Updated: April 3, 2022 10:32 IST

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ चल रही तनातनी के बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि मैं केजरीवाल से नहीं मिला लेकिन यह सच है कि राजनीति में लोग एक-दूसरे से संपर्क करते हैं। तो ऐसा नहीं है कि किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया। लेकिन मेरे परिवार की कई पीढ़ियां कांग्रेस में रही हैं और मैं उस परंपरा को जारी रखूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मतभेदों के कारण देव का यह बयान बेहद मायने रखता है।देव ने कहा कि मैं वैचारिक मतभेदों के कारण भाजपा में नहीं जाऊंगा।देव का दावा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उनसे ढाई-ढाई साल सत्ता हस्तांतरण का वादा किया था।

रायपुर: भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं से मुकालात की अफवाहों की बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार की कई पीढ़ियां कांग्रेस में रही हैं और वह भी पार्टी में बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, देव ने कहा कि मैं वैचारिक मतभेदों के कारण भाजपा में नहीं जाऊंगा। मेरे परिवार की पांच पीढ़ियां कांग्रेस में रही हैं। मैं पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं। मेरे लिए कांग्रेस से आगे सोच पाना भी असंभव है।

हालांकि, इस दौरान उन्होंने आप नेताओं द्वारा उनसे संपर्क किए जाने की ओर भी संकेत दिया लेकिन उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की खबरों को साफ तौर पर खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल से नहीं मिला लेकिन यह सच है कि राजनीति में लोग एक-दूसरे से संपर्क करते हैं। तो ऐसा नहीं है कि किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया। लेकिन मैंने जो बात आपसे कही है वही उनसे भी कही। मेरे परिवार की कई पीढ़ियां कांग्रेस में रही हैं और मैं उस परंपरा को जारी रखूंगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मतभेदों के कारण देव का यह बयान बेहद मायने रखता है। बता दें कि, देव का दावा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने साल 2018 में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उनसे ढाई-ढाई साल सत्ता हस्तांतरण का वादा किया था।

हालांकि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इससे इनकार करते हैं। पिछले साल राज्य में कांग्रेस के शासन के ढाई साल पूरा होने के बाद दोनों नेता एक साथ दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन इसके बावजूद आलाकमान ने बदलाव को मंजूरी नहीं दी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़TS Singhdeoभूपेश बघेलकांग्रेसआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा