लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सुकमा में स्कूल छात्रा समेत पांच ग्रामीणों का अपहरण किया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:20 IST

Open in App

रायपुर, सात नवंबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक गांव से पांच लोगों का अपहरण कर लिया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोंटा थाने से जंगल के अंदर 18 किलोमीटर दूर स्थित बातेर गांव में घटना घटी। यह इलाका राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों का एक समूह शनिवार शाम को गांव पहुंचा और वे सातवीं की एक छात्रा समेत पांच ग्रामीणों को जबरन अपने साथ ले गये। आज दोपहर बाद अपहरण की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उनका अपहरण क्यों किया गया। माओवादी कई बार ग्रामीणों को बैठकों के लिहाज से कुछ समय के लिए भी अपने साथ ले जाते हैं। बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों के संगठन सर्व आदिवासी समाज ने नक्सलियों से ग्रामीणों को छोड़ने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद