लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः जवानों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मार गिराए चार नक्सली

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 3, 2018 05:14 IST

नारायणपुर जिले के गुमियाबेड़ा गांव के जंगल में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के बीच हुई  मुठभेड़ में 4 नक्सली मार गिराए गए।

Open in App

रायपुर, 03 सितंबरःछत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफला हाथ लगी है। उन्होंने मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के गुमियाबेड़ा गांव के जंगल में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के बीच हुई  मुठभेड़ में 4 नक्सली मार गिराए गए। उनके पास से एक इंसास राइफल, दो 12 बोर की पिस्टल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। इससे पहले राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने शनिवार को आईईडी विस्फोट कर दिया था, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।

सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया था कि घटना रबड़ीपारा गांव की थी जब डीआरजी जवान नियमित तलाशी अभियान पर निकले थे। जैसे ही जवान गांव के करीब पहुंचे तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिसमें चार जवान घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया था कि घटना की जानकारी मिलते ही घायल जवानों को बाहर निकालने के लिए अतिरिक्त बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया था कि इस दौरान गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल ज्ञानधर प्रधानी की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य को सुकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें आगे के उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया।

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"