लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : एक इनामी नक्सली समेत चार नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:47 IST

Open in App

रायपुर, 18 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षा बलों ने एक इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों से दो-दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को अरनपुर थाना क्षेत्र के बैनपल्ली गांव में लगभग 40 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी, उसके आधार पर सुरक्षा बलों को वहां रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस दल जैसे ही बैनपल्ली गांव के करीब पहुंचा कुछ व्यक्ति उन्हें देखकर भागने लगे। बाद में जवानों ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम जनमिलिशिया कमांडर मुचाकी मोटू उर्फ हुर्रा और दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का सदस्य मुचाकी पांडू बताया। सुरक्षा बलों ने दोनों नक्सलियों से एक नग भरमार बंदूक और दो डेटोनेटर बरामद किया है। मुचाकी मोटू पर एक लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सली अपने नेताओं के लिए संतरी ड्यूटी करना, उनके लिए भोजन की व्यवस्था करना तथा पुलिस दल की सूचना देने का काम करते थे।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र से दो नक्सलियों मासो उर्फ रंजित पोयाम (25) और मंगतू राम कुमेटी (35) को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ इस महीने की एक तारीख को गोमागाल गांव के जंगल में पुलिस दल पर हमला करने की घटना में शामिल होने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए