लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : सर्विस राइफल से गोली चलने से सीआरपीएफ जवान घायल

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:12 IST

Open in App

रायपुर, एक अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान अपनी एके-47 सर्विस राइफल से गोली चलने से घायल हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह खुदकुशी की कोशिश थी, या फिर राइफल से गलती से गोली चल गयी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की 111 वीं बटालियन के सामेली कैंप में पूर्वाह्न करीब 10 बजे यह घटना घटी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल डी जॉन राजू ने अपनी एके-47 राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली। उन्हें तुरंत दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के उपचार के लिए फिर हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया। ’’

एक सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह खुदकुशी की कोशिश थी, या फिर राइफल से गलती से गोली चल गयी।

उन्होंने कहा कि राजू आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ