लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बेटे की शादी पर लगाये जमकर ठुमके, देखिए वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 6, 2022 17:26 IST

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटे की शादी पर रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस किये और उसका वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश बघेल की खुशियों में शामिल होने के लिए दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रायपुर में लग चुका हैइस मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भी पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही हैसीएम बघेल ने बेटे की शादी समारोह का आयोजन रायपुर के एक निजी होटल में किया है

रायपुर:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटे की शादी पर जमकर डांस किया। बेटे चैतन्य बघेल की शादी से बेहद खुश दिखाई दे रहे सीएम भूपेश बघेल ने रविवार को डीजे पर ऐसे थिरके की देखने वाले देखते ही रह गये।

सीएम भूपेश बघेल की खुशियों में शामिल होने के लिए देशभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रायपुर में लग चुका है। इस मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भी पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

सीएम बघेल ने अपने इकलौते बेटे की शादी समारोह का आयोजन रायपुर के एक निजी होटल में किया है। इस होटल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने रिश्तेदारों के साथ जमकर नाचे और डांस का वीडियो खुद ही ट्विटर पर साझा करके अपनी खुशी का इजहार भी किया।

 

इस शादी समारोह में शामिल होने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला सहित कई अन्य बड़े नेता शनिवार को ही रायपुर पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की इस शादी कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस के आला-अधिकारी पूरे शहर में चक्रमण कर रहे हैं।

इसके अलावा विवाह स्थल के आसपास सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किये गये हैं। चूंकि छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित राज्य है, इसलिए राज्य के बाहर से आने वाले वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा के लिए अलग से प्रबंध किये गये हैं।   

टॅग्स :Chhattisgarh CMभूपेश बघेलहेमंत सोरेनराहुल गांधीRahul Gandhiप्रियंका गांधीPriyanka Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"