लाइव न्यूज़ :

CGBSE 10th Result 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किए 10वीं के रिजल्ट, इस वेबसाइट पर करें चेक

By विनीत कुमार | Updated: May 19, 2021 12:21 IST

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं के नतीजे बुधवार सुबह 11 बजे अपने आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए। कोरोना की दूसरी लहर के कारण इस बार 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी और मार्क्स इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं के नतीजे घोषित किएकोरोना के कारण इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड को 10वीं की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थीइंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए गए नंबर, नंबर से असंतुष्ट छात्र बाद में परीक्षा दे सकेंगे

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से बुधवार सुबह 11 बजे अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे घोषित किए गए। छात्र results.cg.nic.in वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसे देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि का विवरण वेबसाइट पर भरना होगा।

दरअसल, कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इस बार 10वीं परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में सीजी बोर्ड ने असाइनमेंट और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किया है। ऐसे छात्र जो अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें कोविड से उपजे हालात ठीक होने के बाद परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल  4,67,261 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और इसमें से 4,46,393 फर्स्ट डिविजन पाने में कामयाब रहे हैं। वहीं 9,024 छात्र सेकेंड डिविजन रहे।

CG Board 10th Result: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

- छात्रों को सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा।- यहां आपको Class 10 results 2021 पर क्लिक करना होगा।- इसके बाद मांगी गई जानकारियों का विवरण भरे। - ऐसा करते ही नतीजे आपके मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रिन पर आ जाएंगे।- इसे सेव या इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें ताकि भविष्य में इस्तेमाल कर सकें।

बता दें कि पिछले साल 10वीं और 12वीं को छोड़ सभी कक्षाओं के छात्रों को छत्तीसगढ़ बोर्ड ने प्रोमोट किया था। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण ऐसा करना पड़ा था। 

वहीं, पिछले साल 10वीं में 73.62% स्टूडेंट्स पास हुए थे। 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा ने टॉप किया था। पिछले साल 3,92,163 परीक्षार्थी शामिल हुए थे और इसमें लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 76.28 और लड़कों का 70.53 रहा था।

टॅग्स :सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th २०१९एग्जाम रिजल्ट्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतअंतागढ़ गांव प्राथमिक स्कूलः 137 वर्षों से आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा का मंदिर बन ज्ञान की अखल जलाए?, निकले विधायक और अधिकारी, इतिहास जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए