लाइव न्यूज़ :

CGBSE Class 10-12 Result 2022: आज इस समय जारी होगा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें परिणाम चेक करने का तरीका

By आजाद खान | Updated: May 14, 2022 08:55 IST

CGBSE Class 10-12 Result 2022: इस पर ज्यादा जानकारी के लिए छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं और इससे जड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCGBSE के क्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी होगा। इसके लिए छात्रों को CGBSE के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।छात्रों को परिणाम देखने के लिए उनके रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

CGBSE Class 10-12 Result 2022:छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) के क्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज यानी शनिवार 14 मई, 2022 को घोषित होगा। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से इसके जारी होने के अलग-अलग दिन की अटकले लगाई जा रही थी, ऐसे में आज यह जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी है, एक बार रिजल्ट के जारी होने के बाद उन्हें CGBSE के आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.inपर जाना होगा। यहां से वे अपने परिणाम को बहुत ही आसानी से लाउनलोड कर सकते हैं।

CGBSE Class 10-12 Result 2022: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट

खबरों के अनुसार, CGBSE के क्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज यानी शनिवार 14 मई, 2022 के दोपहर 12 बजे जारी होने की बात सामने आ रही है। आपको बता दें कि तय तारीख और समय आने पर बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक को एक्टिवेट कर दिया जाएगा जिसके बाद छात्र बहुत ही आसानी से अपना रिजल्ट को चेक कर पाएंगे। ज्यादा रश के वजह से हो सकता है कि बोर्ड का आधिकारिक वेबसाइट थोड़ा धीरे चले, ऐसे में आप अपना रोल नंबर और जन्मतिथि पहले से ही तैयार रखें। 

CGBSE Class 10-12 Result 2022: ऐसे करें अपना रिजल्ट डाउनलोड

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों को चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

स्टेप 1. सबसे पहले छात्र सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।स्टेप 2. इसके बाद होम पेज पर दिख रहे 10वीं या 12वीं के संकायवार परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।स्टेप 3. फिर आपसे आपका रोल नंबर और कैप्चा कोड टाइप करने को कहा जाए, इन सब को करके सबमिट बटन को क्लिक करें।स्टेप 4. इसके बाद CGBSE परिणाम 2022 आपकी कक्षा के अनुसार आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा। स्टेप 5. आप चाहें तो पीडीएफ फॉर्मेट में भी सीजीबीएसई 12वीं या 10वीं के परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।स्टेप 6. और आगे के इस्तेमाल के लिए आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।  

टॅग्स :छत्तीसगढ़सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th २०१९सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 12th रिजल्टBoardपरिणाम दिवसexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतBSEB Bihar Board Class 10th results: बिहार बोर्ड में छात्राओं ने मारी बाजी, दो छात्राओं के 492 अंक; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"