लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः BJP ने दी नेताओं को सीख, जिन बातों का गलत संदेश जाए उनसे बचें

By संतोष ठाकुर | Updated: November 9, 2018 07:34 IST

केंद्रीय भाजपा ने अपने इन दो मुख्यमंत्रियों के साथ ही अन्य नेताओं को भी सीख दी है कि वे कोई भी ऐसा बयान न दे, जिससे राज्य-केंद्र के कार्यो की तुलना का माहौल बने। लोगों के बीच यह गलत संदेश जाए कि मोदी सरकार अपने कार्यो की समीक्षा से डर रही है। 

Open in App

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हाल ही में कहा था कि राज्य के विधान सभा चुनाव मोदी सरकार पर जनमत संग्रह नहीं है। इसी तरह से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा था कि राज्य और केंद्र के मुद्दे अलग होते हैं। ऐसे में राज्य के चुनाव को लोकसभा चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। 

केंद्रीय भाजपा ने अपने इन दो मुख्यमंत्रियों के साथ ही अन्य नेताओं को भी सीख दी है कि वे कोई भी ऐसा बयान न दे, जिससे राज्य-केंद्र के कार्यो की तुलना का माहौल बने। लोगों के बीच यह गलत संदेश जाए कि मोदी सरकार अपने कार्यो की समीक्षा से डर रही है। 

राजनैतिक तौर पर इस तुलना को अपने लिए विपरीत स्थिति बनाने वाला मानते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव में जाने वाले सभी राज्यों के नेताओं को कहा है कि वे केवल स्थानीय मुद्दों को लेकर बहस करें। उन पर ही वोट मांगे। अगर जरूरत हो तो केंद्र सरकार की उन योजनाओं को लेकर चर्चा करें जो राज्य में चल रही हैं और अपने से पहले की सरकारों के कार्यकाल में उन योजनाओं से संबंधित प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें कठघरे में खड़ा करने का प्रयास करें।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा का आकलन है कि अगर किसी राज्य का मुख्यमंत्री यह कहता है कि राज्य विधानसभा चुनाव को मोदी सरकार पर जनमत संग्रह नहीं माना जाए या फिर इसे आगामी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल न माना जाए तो इससे यह संदेश जाता है कि संभवत: मोदी सरकार को अपनी स्थिति कमजोर होने का डर है और यही वजह है कि राज्य सरकार इसे जनमत संग्रह या आम चुनाव का सेमीफाइनल मानने से पीछे हट रही है। 

इससे विरोधी दल को आक्र मक होने का अवसर मिलेगा। साथ ही वह जनता के बीच यह भ्रम फैला सकते हैं कि जब स्वयं मुख्यमंत्री ही डर रहा है तो भाजपा की स्थिति समझी जा सकती है। इससे जनता के बीच एक अंदेशा की स्थिति बनाने में विपक्ष को सफलता मिल सकती है, जिसका विधानसभा चुनाव में भाजपा पर विपरीत असर हो सकता है। 

जनता फिर से मोदी को बनाना चाहती है पीएम

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के मुद्दे अलग-अलग होते हैं। देश की जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। इसकी वजह उनका पारदर्शी जीवन और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देना है। ऐसे में हम विधानसभा चुनाव में आम चुनाव का सेमीफाइनल या जनमत संग्रह जैसे बयान क्यों दे। जब कोई मतदाता लोकसभा चुनाव में वोट डालने जाता है तो उसे पता होता है कि वह प्रधानमंत्री चुनने जा रहा है। जबकि विधानसभा चुनाव में वह अपना विधायक या मुख्यमंत्री चुनने जाता है। इसमें स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं। यही वजह है कि हमनें राज्यों के नेताओं से कहा है कि वह ऐसे बयान से बचें। इसका मतलब यह नहीं है कि हम डर रहे हैं या फिर भाजपा की स्थिति किसी राज्य में कमजोर है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट