लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावः पिछड़ी जातियों को साधकर बीजेपी मारेगी सत्ता का चौका, यहां समझें 'टिकट गणित'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 23, 2018 07:34 IST

Chhattisgarh Assembly Election 2018(छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव): बीजेपी ने हाल ही में अपने 77 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची से स्पष्ट हो जाता है कि बीजेपी इस बार पिछड़ी जातियों को साधकर 65+ सीटों का लक्ष्य हासिल करना चाहती है। यहां समझिए छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी का चुनावी गणित।

Open in App

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों की रणनीति भी स्पष्ट होती जा रही है। यहां पिछले तीन कार्यकाल से भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज है और इसबार चौका मारने की तैयारी कर रहे है। बीजेपी ने हाल ही में अपने 77 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची को गौर से समझने पर स्पष्ट हो जाता है कि बीजेपी कइसबार पिछड़ी जातियों को साधकर 65+ सीटों का लक्ष्य हासिल करना चाहती है। यहां समझिए छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी का चुनावी गणित।

टिकट बंटवारे में संतुलन बनाने का प्रयास

आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने अधिकतर मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है और साथ ही इसने 14 ऐसे नेताओं को टिकट दिया है जो 2013 में पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। 

पार्टी द्वारा शनिवार को जारी पहली सूची में राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 77 के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए। भाजपा ने 11 मंत्रियों सहित 32 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। इसने केवल एक मंत्री-रमशीला साहू को टिकट देने से इनकार किया गया है जो दुर्ग ग्रामीण सीट से विधायक हैं।

भाजपा के प्रदेश महासचिव संतोष पांडेय ने बताया, ‘‘पार्टी नेतृत्व ने महिलाओं को 14 सीट, 40 साल से कम उम्र के युवाओं को 25 सीट और 53 सीट कृषि पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवारों को देकर समाज के सभी तबकों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।’’

65+ सीटों के लिए बीजेपी का टिकट गणित

छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में से 29 सीटें अनुसूचित जनजाति और 10 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। बाकी 51 सीटें अनारक्षित हैं। बीजेपी ने अभी तक 77 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है जिसमें से 17 टिकट पिछड़े वर्ग के खाते में गए हैं।

इसमें साहू जाति के 10 उम्मीदवार, कुर्मी-चंद्राकर जाति के पांच उम्मीदवार, जायसवाल और यादव जाति के भी एक-एक उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। पार्टी ने चार ब्राह्मणों, चार अग्रवाल, तीन जैन, तीन क्षत्रिय उम्मीदवारों को भी मौका दिया है।

महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों के नाम

- मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को कसडोल सीट से टिकट दिया गया है। 

- पार्टी ने जिन मंत्रियों को टिकट दिए हैं, उनमें बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर दक्षिण), राजेश मूणत (रायपुर पश्चिम), अमर अग्रवाल (बिलासपुर), भईया लाल राजवाड़े (बैकुंठपुर), रामसेवक पैकरा (प्रतापपुर), पुन्नू लाल मोहले (मुंगेली), केदार कश्यप (नारायणपुर), महेश गागड़ा (बीजापुर), प्रेम प्रकाश पांडेय (भिलाई नगर), दयालदास बघेल (नवागढ़) और अजय चंद्राकर (कुरुड) शामिल हैं।

- कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बंशीलाल महतो के पुत्र विकास महतो को कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली कोरबा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

- हाल में रायपुर के कलेक्टर पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व आई ए एस अधिकारी ओ पी चौधरी को खरसिया विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

- भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय से 10 उम्मीदवारों को टिकट देकर पहली सूची में साहू लोगों को अच्छा प्रतिनिधित्व दिया है।

दो चरणों में होगा छत्तीसगढ़ चुनाव

छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में आठ नक्सल प्रभावित जिलों-बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर और राजनांदगांव में 18 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। शेष 72 सीटों के लिए दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए