लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, कई घायल

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2021 21:32 IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में पांच जवानों के मारे जाने की खबर है। कई जवानों के घायल होने की भी सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, सीआरपीएफ के दो और DRG के तीन जवान शहीदसीआरपीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल पर नक्सलियों ने की सबसे पहले फायरिंग

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही कुछ अन्य जवानों के घायल होने की खबर है। कम से कम दो नक्सलियों के मारे जाने की भी सूचना है। इसमें एक महिला भी शामिल है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों में से दो सीआरपीएफ से थे जबकि तीन जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) से जुड़े थे।

सूत्रों के अनुसार नक्सलियों की ओर से सबसे पहले सीआरपीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल पर हमला किया गया। इसके बाद ये मुठभेड़ शुरू हुई।

राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के अनुसार तर्रेम क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सुकमा जिले के जगरगुंड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन तथा तर्रेम के सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। 

मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली।  ओपी पाल के अनुसार शुक्रवार रात को बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ से तथा सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से करीब दो हजार जवान शामिल थे। इससे पहले गत 23 मार्च को नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बस को उड़ा दिया था। इस घटना में बस में सवार डीआरजी के पांच जवान शहीद हो गए थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :छत्तीसगढ़एनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र