लाइव न्यूज़ :

छत्रसाल स्टेडियम झगड़ा मामला: पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

By भाषा | Updated: May 10, 2021 12:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में झगड़े के बाद एक पहलवान की मौत के सिलसिले में ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुके सुशील कुमार के खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ जारी किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार देर शाम नोटिस जारी किया गया है।

पुलिस झगड़े के पीड़ितों का बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि झगड़ा मॉडल टाउन इलाके में एक फ्लैट को खाली कराने को लेकर हुआ था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले बताया था कि इस मामले में कुमार का नाम प्राथमिकी में है और वह फरार है और उनका पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं।

उन्होंने बताया था कि उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि जब झगड़ा हुआ तब मौके पर कुमार मौजूद थे।

पिछले मंगलवार की रात को छत्रसाल स्टेडियम में झगड़े में 23 वर्षीय पहलवान की मौत हो गई थी। स्टेडियम में उन्हें और उनके दो दोस्तों पर अन्य पहलवानों ने कथित रूप से बर्बर हमला किया था।

पुलिस के मुताबिक, झगड़े में कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य शामिल हैं। मॉडल टाउन थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं और सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हरियाणा के झज्जर निवासी दलाल (24) को पकड़ लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?