लाइव न्यूज़ :

छठव्रतियों ने नदी किनारे घाटों पर की पूजा, रवींद्र सरोवर में प्रवेश रहा वर्जित

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:11 IST

Open in App

कोलकाता, 10 नवंबर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा तालाबों और नदियों में बनाए गए घाटों पर बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की, जबकि जल प्रदूषण रोकने के लिए रवींद्र सरोवर और सुभाष सरोवर में किसी भी आगंतुक को जाने की अनुमति नहीं दी गई।

कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण (केएमडीए) के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों जलाशयों के गेट मंगलवार शाम छह बजे से बंद थे और छठ पूजा खत्म होने के बाद शुक्रवार को सुबह छह बजे खोले जाएंगे ताकि किसी को भी परिसर में प्रवेश करने से रोका जा सके। रवींद्र सरोवर और सुभाष सरोवर में जल प्रदूषण को रोकने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुसार यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि केएमडीए द्वारा जादवपुर, पटुली, कस्बा, आनंदपुर इलाकों में ई एम बाईपास के पास छठ श्रद्धालुओं के लिए जलाशयों में बत्तीस घाट बनाए गए हैं। इन घाटों पर पूजा के लिए कई श्रद्धालु पहुंचे।

विधायक और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के प्रशासकों के बोर्ड के सदस्य देबाशीष कुमार ने कहा कि निगम ने अलीपुर, बालीगंज, नारकेलडांगा में कई कृत्रिम जलाशय बनाए। हालांकि, अधिकतर श्रद्धालु हुगली नदी के किनारे स्थित 100 से अधिक घाटों पर गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र