लाइव न्यूज़ :

ईमानदारी को सलाम: ऑटो ड्राइवर ने 20 लाख रुपये की ज्वैलरी से भरा बैग लौटाया, जमकर हो रही तारीफ

By अमित कुमार | Updated: January 31, 2021 15:31 IST

अच्छाई और ईमानदारी अब भी हमारे समाज में जिंदा है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में चेन्नई में देखने को मिला, जहां एक ऑटो ड्राइवर ने सवारी के 20 लाख रुपये की ज्वैलरी लौटा दिए।

Open in App
ठळक मुद्देऑटो ड्राइवर सरवन कुमार ने यात्री का एक बैग वापस लौटाया।इस बैग में 20 लाख रुपये की ज्वैलरी थी, जिसे यात्री ऑटो में भूल गया था। सरवन कुमार की ईमानदारी के लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

आज के इस आधुनिक समय में इंसान के लिए सबसे बढ़कर पैसा हो गया है। पैसों के लिए आजकल कुछ लोग बड़े-बड़े अपराध करने से भी नहीं डरते।  ऐसे में समाज में कुछ लोग ऐसे भी लोग हैं जो तमाम मोह-बंदिशों से अलग आज भी ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। ऐसा ही एक मामला चेन्नई से सामने आया है। जहां एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है। 

सर्वना कुमार चेन्नई में ऑटो चलाते हैं। एक दिन गलती से एक सवारी अपना बैग ऑटो में ही भूल गया। जब  सर्वना कुमार ने बैग खोलकर देखा तो उसमें काफी सारे गहने थे। चेन्नई के एक कारोबारी, पॉल ब्राइट सर्वना के ऑटो में बैठे और अपने घर पर उतरते वक़्त अपना बैग ऑटो में छोड़ गए। सर्वना के पास न तो उनका नंबर था और ना ही पता। ऐसे में सर्वना ने यह बैग पुलिस को सौंप दिया। 

दूसरी तरफ पॉल ब्राइट बैग गायब होने के कारण चिंतित थे। वह पुलिस में मामले को दर्ज करा कर ऑटो की जानकारी जुटा रहे थे। इससे पहले की पुलिस सर्वना तक पहुंचती वह खुद ही पुलिस को बैग लौटाने आ गए। इसके बाद पुलिस ने सरवन कुमार को एक गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और ईमानदारी के लिए उनकी सराहना की। सोशल मीडिया पर भी सर्वना की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। 

टॅग्स :चेन्नईवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल