लाइव न्यूज़ :

कारगिल विजय दिवस पर संजीव कपूर बनाएंगे स्पेशल 'तिरंगा खीर', जानें क्या है खासियत 

By भाषा | Updated: July 25, 2019 20:48 IST

कारगिल युद्ध में जीत की 20वीं सालगिरह के मौके पर तिरंगा खीर बनाई जा रही है। लोकप्रिय शेफ ने कहा, ‘‘ खीर सभी मौकों पर बनाई जाती है। इसलिए मैंने इसे थीम के तौर पर चुना।’’ इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशेफ कपूर यहां कारगिल युद्ध स्मारक भी जाएंगे जहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख कारगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे होने के मौके पर मौजूद रहेंगे।साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच करगिल युद्ध लड़ा गया था।

कारगिल युद्ध के नायकों को विशेष श्रद्धांजलि देने के लिए जाने-माने शेफ संजीव कपूर एवं उनकी टीम ‘तिरंगा खीर’ बनाएगी। दरअसल, शहीदों के परिवारों, सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए युद्ध क्षेत्र में ‘बड़ाखाना’ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ‘तिरंगा खीर’ होगी। ‘मिशन टेस्ट ऑफ करगिल’ शुक्रवार को करगिल विजय दिवस से पहले शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, वीर नारियों (सैनिकों की विधवाएं), वीरता पुरस्कार के विजेताओं समेत 500 लोगों को रात्रि भोज का आयोजन कर रहा है।

कपूर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ इस पहल का मकसद, करगिल जंग के वीरों को श्रद्धांजलि देना है। हम ऐसे वीरों के परिवारों के साथ भोजन के जरिए रिश्ता कायम करने की कोशिश कर रहे थे। मेरा मिशन इस युद्ध क्षेत्र में लोगों के लिए खुशी लाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सैनिकों और उनके परिवारों के लिए खाना बनाना मेरी जिंदगी का एक यादगार दिन है। मैं इस पल का लंबे समय से इंतज़ार कर रहा था।’’

द्रास सेक्टर में बत्रा ट्रांजिट कैंप पर पद्मश्री से सम्मानित कपूर अपनी नौ सदस्य टीम के साथ रात के भोजन में ‘मखनी पनीर अनारदाना’, ‘हींग धनिया आलू’, ‘लल्ला मूसा दाल’, ‘खड़े मसाले का कुक्कड़’, ‘प्रोटिन पुलाव’, ‘पालक पुरी’, ‘मसाला पुरी’ और विशेष ‘करगिल विजय दिवस खीर’ परोसेंगे।

करगिल युद्ध में जीत की 20वीं सालगिरह के मौके पर तिरंगा खीर बनाई जा रही है। लोकप्रिय शेफ ने कहा, ‘‘ खीर सभी मौकों पर बनाई जाती है। इसलिए मैंने इसे थीम के तौर पर चुना।’’ इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहेंगे।

शेफ कपूर यहां कारगिल युद्ध स्मारक भी जाएंगे जहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख कारगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे होने के मौके पर मौजूद रहेंगे। साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच करगिल युद्ध लड़ा गया था।

पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी तथा रणनीतिक तौर पर अहम चौटियों पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन विजय’ चला कर उन्हें खदेड़ दिया था। 

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"