लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल पंप उपभोक्ताओं का कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र जांचें : औरंगाबाद नगर निगम

By भाषा | Updated: November 5, 2021 16:46 IST

Open in App

औरंगाबाद, पांच नवंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद नगर निगम ने पेट्रोल पंपों को निर्देश दिया है कि वे 30 नवंबर से उपभोक्ताओं के कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच करें। अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद नगर निगम (एएमएसी) ने यह कदम शहर में अधिकतर लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के इरादे से उठाया है।

एएमसी के आयुक्त आस्तिक कुमार पांडेय द्वारा पेट्रोल पंपों को जारी निर्देश में कहा गया है कि उन्हें उपभोक्ताओं के कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच करनी चाहिए और उन ग्राहकों को छूट दी जा सकती है जिन्हें 30 नवंबर के बाद दूसरी खुराक दी जानी है।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा अंतर जिला और अंतर राज्य बस सेवा देने वाले ऑपरेटरों से भी यात्रियों के टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि नगर निकाय ने स्विमिंग पूल, सभागार, दुकानों, उद्योगों और निजी कार्यालयों जैसे प्रतिष्ठानों को भी कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण हुआ हो और वे केवल ऐसे लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दें जिन्होंने कोविड का टीका लगवाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट