लाइव न्यूज़ :

निवेश के जरिये रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी, दो अंपजीकृत सलाहकार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 19:37 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 26 अक्टूबर शेयर बाजार में निवेश के जरिये रकम दोगुनी करने का झांसा देकर इंदौर के एक सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक से 25 लाख रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को दो सलाहकारों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज पांचाल (29) और शुभम भावसार (38) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों निवेश सलाहकार न तो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में पंजीकृत हैं, न ही उनके द्वारा सेबी के निर्धारित मापदंडों का पालन किया जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर सुरेश मोदी (66) ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि दोनों आरोपियों ने यह झांसा देकर उनसे 25 लाख रुपये ठग लिए कि वे इस पूंजी को शेयर बाजार में लगाकर इसे दोगुना कर देंगे।

उन्होंने बताया कि दोनों निवेश सलाहकारों ने पीड़ित बुजुर्ग से उनके दस्तावेज लेकर उनका डी-मैट खाता खुलवाया। लेकिन इसे आरोपियों ने ही चलाया जो नियम-कायदों के खिलाफ है।

अधिकारियों ने बताया कि निवेश सलाह की आड़ में ठगी के शिकार बुजुर्ग ने जिलाधिकारी मनीष सिंह को शिकायत की थी और इसकी जांच के बाद कनाड़िया थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और अन्य कानूनी प्रावधानों के प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम