लाइव न्यूज़ :

आज से चार धाम यात्रा , ई-पास होगा अनिवार्य, जान लीजिए सरकार की ये गाइडलाइंस

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 18, 2021 14:30 IST

उत्तराखंड सरकार ने भक्तों के लिए चार धाम यात्रा शुरू की है लेकिन इस यात्रा में ई-पास अनिवार्य़ होगा और अधिकारियों को भी अपना फोन कभी बंद न रखने का आदेश दिया गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देआज से चारधाम यात्रा शुरू , कोरोना नियमों का रखना होगा ध्यान बिना ई-पास के भक्तों को जाने की नहीं होगी अनुमति देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना

उत्तराखंड : उत्तराखंड सरकार ने शनिवार से 'चार धाम यात्रा' शुरू करने की घोषणा की और तीर्थयात्रा करने के इच्छुक लोगों के लिए एसओपी की एक सूची जारी की । राज्य सरकार के अनुसार चारों धामों में 'दर्शन' के लिए पंजीकरण और ई-पास अनिवार्य होगा ।

श्रद्धालुओं के लिए या तो कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक लेना अनिवार्य है या 72 घंटे से कम समय में की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा । वहीं केरल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के भक्तों के लिए, कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराक प्राप्त करने के बावजूद, यात्रा की तारीख से 72 घंटे पहले की एक नकारात्मक कोविड रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है ।

महत्वपूर्ण बात यह है कि धामों में 'कुंडों' में पवित्र डुबकी लगाना प्रतिबंधित है । यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं के अनुपालन के लिए यात्रा मार्गों पर स्थापित चेकपॉइंट की जांच की जाएगी । सभी नियमों का पालन करने वालों को ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी । 

हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक रोजाना करीब 1000 श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ दर्शन की इजाजत होगी ।  800 केदारनाथ, 600 गंगोत्री और 400 यमनोत्री जा सकते हैं ।

भू-स्खलन और अन्य दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, देहरादून के जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तर के अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे ड्यूटी के दौरान किसी भी समय अपने फोन बंद न करें । बयान में डीएम ने कहा, “सभी जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपने फोन बंद न रखें (आपात स्थिति को छोड़कर) अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी । 

बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश और बाहर से आने वाले सभी यात्रियों को देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को सबसे पहले स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा.जबकि प्रदेश के यात्रियों को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा ।  इस यात्रा के लिए ई-पास के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा ।  

टॅग्स :उत्तराखण्डChar Dham Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है