लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कारागार विभाग के कर्मचारियों की बदली टोपी, अब पहनेंगे ‘पैनल विजर कैप’

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:14 IST

Open in App

नागपुर, 24 अप्रैल महाराष्ट्र के कारागार विभाग ने जेल में कार्यरत कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान पहनी जाने वाली टोपी में बदलाव किया है। अब वे ‘पैनल विजर कैप’ पहनेंगे।

गृह विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया।

फैसले के मुताबिक अब कर्मचारी ड्यूटी के दौरान गांधी टोपी के स्थान पर नयी ‘पैनल विजर कैप’ पहनेंगे।

सरकारी आदेश के मुताबिक नयी टोपी पर कारागार विभाग का आर्दश वाक्य और चिह्न अंकित होगा और इनका इस्तेमाल सूबेदार और हवलदार सहित सभी रक्षा कर्मी करेंगे।

आदेश में कहा गया कि इन टोपियों का इस्तेमाल रोजाना की ड्यूटी के दौरान किया जाएगा, लेकिन परेड जैसे कार्यक्रमों में कर्मियों को पारंपरिक टोपी पहननी होगी।

आदेश के मुताबिक नयी टोपी इसलिए शामिल की गई है क्योंकि विभाग ने पाया कि कर्मचारी गर्मियों के दिनों में काम करने के दौरान परेशानी का सामना कर रहे हैं। पारंपरिक टोपी धूप से आंखों का बचाव नहीं पाती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो