लाइव न्यूज़ :

लोगों की सोच में बदलाव दिख रहा है, आतंकवाद अंतिम चरण में : सिंह

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:56 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों की सोच में बदलाव दिख रहा है और कश्मीर में आतंकवाद अब अपने ‘अंतिम चरण’ में है जहां रविवार को बड़े पैमाने पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया । प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह आज सरकारी मेडिकल कालेज में उच्च स्तरीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन करने के लिये कठुआ में थे। कठुआ उनके संसदीय क्षेत्र उधमपुर का हिस्सा है । इस संयंत्र की स्थापना पीएम केयर फंड से हुयी है। ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘(कश्मीर के) लोगों की सोच में बदलाव दिख रहा है। खुले में घूम रहे श्रीनगर के लोग अब बदलाव चाहते हैं और देश के अन्य हिस्सों के लोगों की तरह (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के नए भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि भय की वजह से लोग खुल कर अपनी आकंक्षा व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं । घाटी में बड़े पैमाने पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाये जाने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि आतंकवाद का यह अंतिम चरण है ।’’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घाटी में रविवार को कई स्थानों पर झंडा फहराया गया । सिंह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से 90 मिनट के अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आने वाले महीनों में जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग और राज्य विधानसभा चुनावों के बारे में बात की।’’अफगानिस्तान के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय ऐसे मामलों का संज्ञान ले रहा है । उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन संबंधित मंत्रालय ने वहां जो कुछ हो रहा है उस पर संज्ञान लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत की ऊर्जा तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर