लाइव न्यूज़ :

Bhopal: राजधानी में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव ठंड के चलते लिया फैसला,अब इतने बजे से खुलेंगे विद्यालय

By आकाश सेन | Updated: November 28, 2023 18:28 IST

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से खोले जाएंगे। दरअसल, भोपाल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने विद्यालयों की टाइमिंग को बदल दिया। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देठिठुरन बढ़ी, सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगे पांचवीं तक के स्कूल। जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश ।दिन के तापमान में तीव्र गिरावट को देखते हुए लिया निर्णय।

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसमी बदलाव के असर से प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक शहरों में मावठा गिरा और दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आई। राजधानी भोपाल में भी सोमवार को दिन का तापमान करीब 07 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मंगलवार को भी सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने जिले में पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को सुबह 09 बजे से पहले संचालित न करने निर्देश दिए हैं। मंगलवार  कलेक्टर आशीष सिंह ने इसका आदेश जारी करते हुए कहा कि शीतकालीन मौसम प्रारंभ होने और तापमान में गिरावट को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक की समस्त शैक्षणिक संस्थाएं प्रात: नौ बजे से पहले संचालित नहीं होंगी। 

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का दौर देखा जा रहा था । बारिश के बाद अब तापमान में तेजी से गिरावट आई है । यही कारण है कि अब भोपाल में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। इन विद्यालयों की कक्षाएं अब सुबह 9 बजे से शुरू होगी। यह आदेश भोपाल के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालSchool Educationमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?