लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2021: अगले महीने इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, अभी नोट कर लें समय और तारीख

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2021 15:56 IST

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा। इसके अलावा अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा चंद्र ग्रहणचंद्र ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा मान्य

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अगले महीने लग रहा है। ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से ग्रहण काल को अच्छा नहीं माना जाता है। यही कारण है कि इस अवधि में पूजा-पाठ के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को नहीं किया जाता है। साल 2021 में दो चंद्र ग्रहण बताए गए थे, जिसमें से पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगा था, जबकि दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर में लगेगा।  आइए जानते हैं कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?

कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा। इसके अलावा अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा। 

चंद्र ग्रहण का समय 

भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 19 तारीख को सुबह 11:34 मिनट से शुरू होकर शाम 05:33 मिनट पर खत्‍म हो जाएगा। भारत में ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा।  

इस राशि नक्षत्र में लगेगा ग्रहण

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि समस्याकारक रह रहती है। इस राशि के जातकों को बहस और फिजूल खर्ची से बचने की सलाह दी जाती है।

चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानियां

वैसे तो इस दौरान सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। किंतु धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। सूतक काल में खाने-पकाने, पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए। इस दौरान मन में ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। पूरे घर में गंगाजल छिड़कर उसे शुद्ध करना चाहिए। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। चंद्र ग्रहण के दौरान शिव आराधना करने से लाभ मिलता है।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर