लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ ने कोविड-19 पाबंदियों में ढील दी, शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 जून चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को कोविड पाबंदियों में और ढील देते हुए शहर में सभी दुकानों को शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति दे दी।

सरकारी बयान के अनुसार, ‘‘सभी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी। दुकानदार कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेंगे।’’ प्रशासन ने इससे पहले आठ जून को दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति दी थी।

बयान के मुताबिक, मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में शहर प्रशासन ने रात 10:30 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। पहले यह समय रात 10 से सुबह पांच बजे तक का था।

बयान के अनुसार शहर में अब रेस्तरां सुबह 10 से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले सकेंगे।

चंडीगढ़ में सोमवार को कोविड के 50 नए मामले आए थे, शहर में अभी तक कुल 61,160 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बयान के अनुसार, बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) 18 साल से कम उम्र के लोगों का सीरो सर्वे करेगा क्योंकि उनका टीकाकरण नहीं हुआ है। बयान के अनुसार, ‘‘सीरो सर्वे के परिणाम के आधार पर आगे इस आयु वर्ग के लिये टीकाकरण रणनीति तय करने में आसानी होगी।’’ उसने कहा गया है कि नाबालिगों का अभी तक देश में कहीं भी सीरो सर्वे नहीं हुआ है।

बयान के अनुसार, संक्रमण की तीसरी लहर में नाबालिगों (18 साल से कम उम्र के बच्चों) के प्रभावित होने के अनुमान के बीच यह सर्वे रणनीति बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम