लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ में आईएएस ऑफिसर ने सीपीआर देकर बचाई व्यक्ति की जान, वायरल हुआ वीडियो

By शिवेंद्र राय | Updated: January 18, 2023 18:16 IST

सीपीआर का मतलब है कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन। यह एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा यानी फर्स्ट एड है। जब किसी पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत हो या फिर वो सांस न ले पा रहा हो और बेहोश जो जाए तो सीपीआर से उसकी जान बचाई जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव हैं यशपाल गर्ग हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस में आया था व्यक्ति को दिल का दौरायशपाल गर्ग ने सीपीआर देकर बचाई जान

चंडीगढ़चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने मंगलवार, 17 जनवरी की सुबह एक व्यक्ति को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर उसकी जान बचा ली। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और आईएएस अधिकारी यशपाल गर्ग की जमकर तारीफ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) कार्यालय में सेक्टर-41 निवासी जनक लाल अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण गिर गये। वह अपने खिलाफ भवन निर्माण के एक मामले को लेकर सीएचबी कार्यालय आए थे। हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में ही दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी हालत खराब हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ही सीपीआर देना शुरू कर दिया और इसके कारण व्यक्ति की जान बच गई।

बाद में घटना की जानकारी देते हुए यशपाल गर्ग ने बताया कि वह सीएचबी में अपने कक्ष में थे। तभी जनसंपर्क निदेशक राजीव तिवारी मेरे चेंबर में यह कहते हुए दौड़े आए कि सीएचबी सचिव के चेंबर में एक व्यक्ति गिर गया है। मैं वहां गया और उसे सीपीआर दिया।

क्या होता है सीपीआर

सीपीआर का मतलब है कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन। यह एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा यानी फर्स्ट एड है। जब किसी पीड़ित को सांस लेने में दिक्कत हो या फिर वो सांस न ले पा रहा हो और बेहोश जो जाए तो सीपीआर से उसकी जान बचाई जा सकती है। दिल के दौरे का शिकार हुए व्यक्ति को अगर समय पर सीपीआर दी जाए तो इसकी जान बचाई जा सकती है। सीपीआर क्रिया करने में सबसे पहले पीड़ित को किसी ठोस जगह पर लिटा दिया जाता है और प्राथमिक उपचार देने वाला व्यक्ति उसके पास घुटनों के बल बैठ जाता है। सीपीआर में मुख्य रुप से दो काम किए जाते हैं। पहला छाती को दबाना और दूसरा  मुँह से सांस देना जिसे माउथ टु माउथ रेस्पिरेशन कहते हैं। पहली प्रक्रिया में पीड़ित के सीने के बीचोबीच हथेली रखकर पंपिंग करते हुए दबाया जाता है।  एक से दो बार ऐसा करने से धड़कनें फिर से शुरू हो जाती हैं।

टॅग्स :चंडीगढ़IASहार्ट अटैक (दिल का दौरा)Health and Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी