लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ सरकारी स्कूलः शिक्षकों के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू, पुरुषों को फॉर्मल कपड़े और महिलाओं को सलवार-कमीज पहन कर आना अनिवार्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2025 18:55 IST

Chandigarh Government Schools: शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के साथ ही चंडीगढ़ सरकारी स्कूलों में इसे लागू करने वाला पहला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक सुंदर वर्दी लागू की है।‘पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ में सबसे पहले इस पहल को लागू किया गया है।पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस निर्णय की सरहाना की।

Chandigarh Government Schools: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू किया है, जिसमें पुरुषों को फॉर्मल कपड़े और महिलाओं को सलवार-कमीज पहन कर आना होगा। विभाग ने शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पोशाक से संबंधित विशिष्टताओं में बताया गया है कि महिला कर्मचारियों को साड़ी, सलवार और कमीज पहनी होगी जबकि पुरुष कर्मचारी फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर पहनेंगे।’’ इसमें कहा गया, ‘‘इस बदलाव का उद्देश्य शिक्षकों की उपस्थिति को एक समान करना, व्यावसायिकता की भावना को बढ़ावा देना और सीखने के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के साथ ही चंडीगढ़ सरकारी स्कूलों में इसे लागू करने वाला पहला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

इसमें कहा गया, ‘‘शैक्षणिक संस्थानों में व्यावसायिक माहौल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने प्रशासक यूटी चंडीगढ़ की सलाह पर कार्य करते हुए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक सुंदर वर्दी लागू की है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि डीगढ़ के धनास के सेक्टर-14 स्थित ‘पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ में सबसे पहले इस पहल को लागू किया गया है।

इसमें कहा गया कि पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस निर्णय की सरहाना की। विज्ञप्ति के अनुसार, कटारिया ने कहा, ‘‘एक समान ड्रेस कोड न केवल कर्मचारियों के बीच समानता को बढ़ावा देता है बल्कि गर्व और व्यावसायिकता की भावना भी पैदा करता है।’’ 

टॅग्स :चंडीगढ़School Educationपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट