लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल से कश्मीर जा रहे बीएसएफ के 9 जवान लापाता, छानबीन में जुटी जीआरपी

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 28, 2018 20:36 IST

खबरों के अनुसार विशेष ट्रेन से जम्मू कश्मीर जाने के दौरान रास्ते में जवान लापता हो गए हैं। जब इसकी जानकारी बीएसएफ के अफसरों को मिली तो अफरा-तफरी मच गई।

Open in App

रांची,28 जून: पश्चिम बंगाल से जम्मू कश्मीर जाने के दौरान बीएसएफ के 9 जवानों के गायब हो गए हैं। इस खबर के बाद हडकंप मच गया है।  ये सारे जवान विशेष ट्रेन से जा रहे थे। लेकिन एक जवान वर्धमान और आठ जवान धनबाद से लापता हो गए। इस सिलसिले में यूपी के मुगलसराय रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में जवानों के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया है। 

खबरों के अनुसार विशेष ट्रेन से जम्मू कश्मीर जाने के दौरान रास्ते में जवान लापता हो गए हैं। जब इसकी जानकारी बीएसएफ के अफसरों को मिली तो अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद प्लाटून कमांडरों ने मुगलसराय जीआरपी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। 

बारात में नाचने को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट के बीच एक की मौत, कई घरों में लगाई आग 

मुगसराय जीआरपी के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीएसएफ की टुकड़ी के गायब जवानों की प्राथमिकी प्लाटून कमांडरों ने दर्ज कराई है।  इस सिलसिले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार ट्रेन वर्धमान जंक्शन से खुली तो एक जवान प्रदीप कुमार सिंह नदारद मिला।

ट्रेन अगले गंतव्य के लिए धनबाद जंक्शन से खुली तो जवान कैलाश कुमार, दीपक कुमार, दीपक सिंह, अमित कुमार, चौवन सिंह, अश्वनी कुमार, रोहित वर्मा व गोविंद टोली में नजर नहीं आए। बताया जाता है कि बुधवार 27 जून को रात ट्रेन जब मुगलसराय स्टेशन पहुंची तो प्लांटून कमांडर शिव सिंह व सुखवीर सिंह ने जीआरपी थाने में जवानों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। धनबाद के डीएसपी रेल विनोद कुमार का कहना है कि अभी तक उनसे इस मामले में संपर्क नहीं किया गया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलझारखंडजम्मू कश्मीर समाचारपश्चिम बंगालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब