लाइव न्यूज़ :

चमोलीः नीती-माणा घाटियों में जनजातीय महिलाओं की आर्थिकी का जरिया बना भोजपत्र, जानें क्या है और पीएम मोदी से क्या है संबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2023 19:20 IST

चमोली के अपर जिला सूचना अधिकारी रविन्द्र नेगी ने बताया कि पिछले साल बदरीनाथ से सटे सीमांत माणा गांव के भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री ने भोजपत्र पर उकेरी गई कलाकृति की प्रशंसा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमाणा गांव की महिलाओं ने प्रधानमंत्री को यह भेंट भेजी है।भोजपत्र पर उकेरी गई आदिवासी भाई-बहनों की भावनाएं अभिभूत करने वाली हैं।भोजपत्र की कलाकृतियों के विक्रय से उनके परिवार के भरण-पोषण में मदद मिल रही है।

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले की नीती-माणा घाटियों में आर्थिकी का नया जरिया बनकर उभर रहे भोजपत्र पर भगवान बदरीनाथ की आरती तथा एक पत्र लिखकर जनजातीय महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

चमोली के अपर जिला सूचना अधिकारी रविन्द्र नेगी ने बताया कि पिछले साल बदरीनाथ से सटे सीमांत माणा गांव के भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री ने भोजपत्र पर उकेरी गई कलाकृति की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद इन क्षेत्रों में यह कार्य बढ़ा जिससे उत्साहित माणा गांव की महिलाओं ने प्रधानमंत्री को यह भेंट भेजी है ।

उन्होंने बताया कि पिछले साल 21 अक्टूबर को माणा में आयोजित सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जनजातीय महिलाओं ने प्रधानमंत्री को भोजपत्र पर तैयार एक कलाकृति भेंट की थी। इस कलाकृति को देखकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं के प्रयास की प्रशंसा करते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों से स्थानीय उत्पादों की खरीद पर अपने यात्रा व्यय का पांच प्रतिशत अंश खर्च करने का आह्वान किया। मोदी ने माणा से जाने के बाद 22 अक्टूबर को एक ट्वीट किया कि भोजपत्र पर उकेरी गई आदिवासी भाई-बहनों की भावनाएं अभिभूत करने वाली हैं।

जिला प्रशासन द्वारा भोजपत्र से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कारगर प्रयास किए गए, जिसमें स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ी महिलाओं को भोजपत्र स्मृति चिह्न बनाने के लिये सुलेख प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि शामिल है। नेगी ने बताया कि इन महिलाओं द्वारा निर्मित स्मृति चिह्नों को तीर्थयात्रियों द्वारा अच्छे दामों पर खरीदा जा रहा है जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है । माणा गांव में इस कार्य में लगी महिलाओं ने बताया कि भोजपत्र की कलाकृतियों के विक्रय से उनके परिवार के भरण-पोषण में मदद मिल रही है।

टॅग्स :उत्तराखण्डनरेंद्र मोदीपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील