लाइव न्यूज़ :

CGBSE Chhattisgarh Board Results 2018: 7 से 10 मई तक आ सकते हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट, यहां करें चेक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 4, 2018 16:47 IST

CGBSE Chhattisgarh Board Results 2018: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर (सीजीबीएसई) के 10वीं व 12वीं एग्जाम के बाद छात्र अपने रिजल्ट का इंताजर बेसब्री से कर रहे हैं। ताजा खबरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 7 से 10 मई के बीच घोषित किया जा सकता है। ऐसे में छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

Open in App

रायपुर, 4 मई: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर (सीजीबीएसई) आमतौर पर मार्च और अप्रैल के महीनों में सीजीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा आयोजित करता है। एग्जाम के बाद छात्र अपने रिजल्ट का इंताजर बेसब्री से कर रहे हैं। ताजा खबरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 7 से 10 मई के बीच घोषित किया जा सकता है। ऐसे में छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

बता दें कि इस साल सीजीबीएसई (CGBSE)कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 मार्च, 2018 को शुरू हुई और 28 मार्च, 2018 को समाप्त हुई। बोर्ड ने कक्षा 10वीं की गणित विषय से पहली परीक्षा शुरुआत हुई थी। वहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 मार्च, 2018 को शुरू हुई और 02 अप्रैल, 2018 को समाप्त हुई। इसके बाद से छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं/12वीं बोर्ड के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले खबरें थीं कि छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट 10 मई और और 12वीं कक्षा के रिजल्ट 5 मई को आ सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट जारी को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया है।  

यह भी पढ़ें - BSE Odisha Result 2018: आज तय होगें ओडिशा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की तारीख, bseodisha.nic.in 

6 लाख छात्र कर रहे हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट का इंतजार 

इस बार छत्तीसगढ़ में लगभग 6.5 लाख छात्रों ने रजिस्टर्ड किया था। जबकि 6 लाख छात्र एग्जाम में शामिल हुए। बता दें कि साल 2017 में 20 अप्रैल को 10वीं के रिजल्ट घोषित किए गए थे। वहीं, 12वीं के रिजल्ट 26 अप्रैल को जारी किए गए थे। इस बार बताया जा रहा है कि रिजल्ट 10वीं के पहले 12वीं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। अब छत्तीसगढ़ के सभी छात्रों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई है। अगर बात करें छत्तीसगढ़ में पास हुए छात्रों की तो साल 2017 में छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं में 61.04 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं 12वीं में 76.36 फीसदी छात्र पास हुए थे।   

Board Exam Results 2018 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां करें क्लिक  

छत्तीसगढ़ के छात्र ऐसे करें रिजल्ट चेक 

- छात्र सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।- उसके बाद छात्र रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।- छात्र लिंक पर अपने रोल नंबर और पूछी गई जानकारियां भरें।- इसके बाद छात्र के रिजल्ट स्क्रीनशॉट पर नजर आएंगे।- छात्र भविष्य के लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीजीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos