लाइव न्यूज़ :

जम्मू के जंगलों में घुस चुके हैं 30-40 आतंकी, सेना ने कर ली है ठिकाने लगाने की पूरी तैयारी, ओडिशा से 2 हजार अतिरिक्त जवान बुलाए गए, 75 नई चौकियां बनेंगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 31, 2024 17:22 IST

सेना ने एसओजी कैंप स्थापित करने के लिए रणनीतिक बिंदुओं की पहचान कर ली है। इन चौकियों पर स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों को तैनात किया जाएगा। ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के सदस्यों को अर्ध-स्वचालित एसएलआर जैसे हथियारों का उपयोग करने के लिए नियमित प्रशिक्षण फिर से शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते कुछ सालों में जम्मू में आतंकी मामलों में बढ़ोतरी देखी गई हैइस साल के शुरुआती सात महीनों में जम्मू कश्मीर में कुल 33 आतंकी मारे गए हैंइस साल जो 33 आतंकी मारे गए उनमें से 23 को जून और जुलाई में ही ढेर किया गया है

नई दिल्ली: बीते कुछ सालों में जम्मू में आतंकी मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। इस साल के शुरुआती सात महीनों में जम्मू कश्मीर में कुल 33 आतंकी मारे गए हैं। इस साल जो 33 आतंकी मारे गए उनमें से 23 को जून और जुलाई में ही ढेर किया गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए साफ है कि आतंकियों का फोकस अब कश्मीर घाटी से हटकर जम्मू में आ गया है। इसीलिए सेना और सरकार भी इसे कुचलने के लिए गंभीर हैं। 

आतंक को कुचलने के लिए वन क्षेत्रों में विशेष संचालन समूह (एसओजी) के कर्मियों के साथ 75 से अधिक शिविर बनाए गए हैं। ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के लिए पारंपरिक और अर्ध-स्वचालित हथियारों का नियमित प्रशिक्षण देने की तैयारी है। सुरंगों पर विशेष ध्यान देने के साथ सीमा पर बीएसएफ कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

मौजूदा हालात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तान के 30-40 लोगों का एक समूह जम्मू में घुसपैठ कर चुका है। ये  कठुआ, डोडा, उधमपुर, किश्तवाड़ और सांबा के जंगलों में छिपे हुए हैं। जम्मू क्षेत्र पाकिस्तान के साथ 485 किलोमीटर की सीमा साझा करता है, जो घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों से घिरा हुआ है। यही कारण है कि यहां आतंकियों को खोजना एक मुश्किल काम है।

हालांकि सेना ने एसओजी कैंप स्थापित करने के लिए रणनीतिक बिंदुओं की पहचान कर ली है। इन चौकियों पर स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों को तैनात किया जाएगा। ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के सदस्यों को अर्ध-स्वचालित एसएलआर जैसे हथियारों का उपयोग करने के लिए नियमित प्रशिक्षण फिर से शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। 

आतंकवादी पाकिस्तान में अपने आकाओं से संपर्क करने के लिए ग्रामीणों के व्यक्तिगत हॉटस्पॉट कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं। इसलिए ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे अपने इंटरनेट हॉटस्पॉट या वाईफाई पासवर्ड को किसी अजनबी के साथ साझा न करें। यदि वे ऐसा करते हैं तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

एक अन्य अहम कदम में केंद्र ने जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए ओडिशा से दो बीएसएफ बटालियनों को हटाने का भी आदेश दिया है, जिनमें 2,000 से अधिक कर्मी शामिल हैं। विशेष रूप से सुरंगों के आसपास तैनाती को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।  इन दोनों इकाइयों की टुकड़ियों को सांबा और जम्मू-पंजाब सीमा के पास तैनात किया जा सकता है।

टॅग्स :Jammuभारतीय सेनासीमा सुरक्षा बलआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए