लाइव न्यूज़ :

इस वजह से पंजाब की जेलों की सुरक्षा करेंगे CISF के 200 कमांडो

By भाषा | Updated: May 8, 2018 05:12 IST

अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ की दो कंपनी ( करीब 200 कर्मियों ) को जल्द ही पंजाब भेजा जाएगा और वहां राज्य अपनी जरूरत के हिसाब से चुनिंदा जेलों में इन्हें तैनात करेगा। 

Open in App

नई दिल्ली, 8 मईः केंद्र सरकार ने पंजाब की छह से ज्यादा उच्च सुरक्षा वाली जेलों की निगरानी के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल के 200 कमांडो को भेजने का निर्णय किया है। इन जेलों में खालिस्तान आतंकवादी सहित कई खतरनाक अपराधी हैं। ऐसी खबरें हैं कि राज्य में फिर से आतंकवाद सिर उठा रहा है। 

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने पटियाला, लुधियाना, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर, बठिंडा, अमृतसर और नाभा जेलों की सुरक्षा में तैनाती के लिए सीआईएसएफ के 200 कर्मियों को वहां भेजने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके पंजाब के लिए विशेष अर्धसैनिक टुकड़ी देने का आग्रह किया था। 

अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ की दो कंपनी ( करीब 200 कर्मियों ) को जल्द ही पंजाब भेजा जाएगा और वहां राज्य अपनी जरूरत के हिसाब से चुनिंदा जेलों में इन्हें तैनात करेगा। 

पंजाब के मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह के साथ अपनी बैठक के दौरान राज्य में ‘ आतंकवाद के दोबारा सिर उठाने’ की निगरानी के लिए एक विस्तृत रणनीति तैयार करने की अपील की है। ऐसी खबरें हैं कि सिख युवाओं को पाकिस्तान में आईएसआई के प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

टॅग्स :मोदी सरकारपंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना