लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र, कहा- 15 से 18 वर्ष के किशोरों को जल्द से जल्द दें दूसरी खुराक

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 2, 2022 15:17 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर 15 से 18 वर्ष के सभी बच्‍चों को वैक्‍सीन की दूसरी डोज जल्‍द से जल्‍द देने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों को लिखा पत्रलेटर में कहा गया है कि किशोरों की दूसरी खुराक लेने का समय आ गया है

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच सभी राज्यों से 15 से 18 वर्ष के सभी बच्‍चों को वैक्‍सीन की दूसरी डोज जल्‍द से जल्‍द देने की अपील की है। मंगलवार को स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण चिट्ठी लिखकर यह अपील सभी राज्यों से की। वहीं, मंत्रालय की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि 15 से 18 वर्ष के सभी बच्‍चों को वैक्सीन की दूसरी डोज देने का समय आ गया है। इसी क्रम में यह जरूरी है कि सभी बच्चों को समय रहते दूसरी डोज दी जाए। ऐसे में इसके लिए जितनी भी बुनियादी सुविधाएं हैं, उन्हें तेजी से दुरुस्त किया जाए।

इसके अलावा टीकाकरण को लेकर अधिकारियों को भी दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि वो बच्चों के वैक्सीनेशन की दूसरी खुराक समय पर सुनिश्चित करें। साथ ही, पत्र में राज्यों से अपील की गई है कि वो यह सुनिश्चित करें कि पहली खुराक के लिए बचे हुए लाभार्थी भी इसे समयबद्ध तरीके से प्राप्त करें। पत्र में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सक्रिय प्रयासों की वजह से देश ने कोविड-19 वैक्सीन की 166.68 करोड़ से अधिक खुराक दी है जो दुनिया में सबसे अधिक है।

बता दें कि 15-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण अभियान 3 जनवरी 2022 को शुरू हुआ था। ऐसे में अब तक एक महीने से भी कम समय में 4.66 करोड़ से अधिक किशोरों (63%) को पहली खुराक दी जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोवैक्सीन की खुराक दी जा रही है। ऐसे में जिन बच्चों को पहली डोज लग चुकी है, वो पहली खुराक लेने के 28 दिन बाद दूसरी डोज भी ले सकते हैं। इस बीच केंद्र ने बताया कि 11.48 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड-19 वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडियाकोवाक्सिन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील