लाइव न्यूज़ :

मध्य रेलवेः एक और झटका, नागपुर, अकोला, अमरावती और भुसावल सहित कई स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम 50 रुपये...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2021 16:11 IST

कोरोना के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए कुछ रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य अस्थायी रूप से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइटावा, टूण्डला और अलीगढ़ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में यह वृद्धि 30 जून, 2021 तक लागू रहेगी। कोविड का प्रसार रोकने और केवल जनता के हित में यह निर्णय लिया गया है।

नागपुरः मध्य रेलवे ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ रोकने के लिये महाराष्ट्र के नागपुर और भुसावल संभागों में कुछ प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दामों मे वृद्धि की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया कि दस मार्च को लिये गए निर्णय के अनुसार भुसावल संभागों में नासिक रोड, जलगांव, भुसावाल, बडनेरा, मडगांव, शेगांव, अकोला, अमरावती और खंडवा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 50 रुपये होगी। नागपुर स्टेशन पर अब प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये का होगा जबकि नागपुर संभाग के बेतूल, चंद्रपुर, बल्हारशाह और वर्धा स्टेशनों पर 30 रुपये में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा।

इससे पहले इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 10 रुपये होते थे। मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि (प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने का) सिलसिला वर्षों से चल रहा है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिये कभी-कभार कुछ समय के लिये ऐसा किया जाता है।

उन्होंने कहा, ''ऐसा अकसर त्योहारी मौसम और मेलों आदि के दौरान किया जाता है और फिर धीरे-धीरे दाम घटा दिए जाते हैं। इस बार कोविड-19 महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिये ऐसा किया गया है। जनहित में यह फैसला लिया गया है।'' प्लेटफॉर्म टिकटों में वृद्धि का यह फैसला भुसावाल संभाग में 10 जून और नागपुर संभाग में आठ जून तक लागू करेगा। 

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलनागपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत