लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने लोगों से कहा-कोविड-19 की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई, लापरवाही नहीं बरतें, टीका जरूर लगवाएं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 2, 2021 17:53 IST

सरकार ने कहा कि देश में करीब 80 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम मोर्चे के 90 प्रतिशत कर्मी कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के 71 जिलों में 23 से 29 जून के सप्ताह में कोविड-19 की संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक थी।कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,58,251 हो गई।

नई दिल्लीः सरकार ने टीकाकरण और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने पर शुक्रवार को जोर देते हुए कहा कि महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए लापरवाही नहीं बरतें।

महामारी की स्थिति पर संवाददाता सम्मेलन में एक अधिकारी ने कहा कि लोग अपने सुरक्षा उपायों को कम नहीं कर सकते और न ही करना चाहिए। सरकार ने कहा कि देश के 71 जिलों में 23 से 29 जून के सप्ताह में कोविड-19 की संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक थी। साथ ही कहा कि महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।

सरकार ने कहा कि देश में 21 जून से औसतन 50 लाख लोगों को टीके की रोज खुराक दी जा रही है जो कि दैनिक तौर पर नार्वे की समूची आबादी के टीकाकरण के समान है। सरकार ने कहा कि 16 जनवरी को अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 34 करोड़ लोगों - अमेरिका की पूरी आबादी के बराबर, को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

उसने कहा कि देश में करीब 80 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम मोर्चे के 90 प्रतिशत कर्मी कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं। भारत में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 के 46,617 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,58,251 हो गई।

वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97 प्रतिशत के पार चली गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 853 और लोगों की मौत के बाद, इस वैश्विक महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,00,312 हो गई है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष