लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को दी जेड-श्रेणी की सुरक्षा, भगवंत मान सरकार ने सुरक्षा में की थी कटौती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2022 18:29 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। बीते महीने पंजाब की भगवंत मान सरकार ने वीवीआईपी सुरक्षा कटौती का हवाला देते हुए उनकी सुरक्षा कम कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी भगवंत मान सरकार ने वीवीआईपी सुरक्षा में कटौती का हवाला देते हुए कम कर दी थी सुरक्षा जेड श्रेणी के तहत हरप्रीत सिंह की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के कमांडो करेंगे

चंडीगढ़: सिखों के सर्वोच्च धार्मिक पीठ अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। बीते दिनों पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह को दी गई राज्य पुलिस की सुरक्षा में कटौती कर दी थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जेड श्रेणी के तहत हरप्रीत सिंह की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो के द्वारा की जाएगी। उनकी सुरक्षा में करीब 16 से 20 कमांडो को लगाया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा में उन्हें केंद्र सरकार की ओर से एक एस्कॉर्ट और पायलट गाड़ी भी मुहैया कराई जाएगी।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्होंने न तो केंद्र सरकार से सुरक्षा मांगी थी और न ही उन्हें इस संबंध में केंद्र की ओर से कोई सूचना दी गई है।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया है, जिनकी सुरक्षा में कटौती करते हुए पंजाब सरकार ने हरप्रीत सिंह की सुरक्षा में तैनात राज्य पुलिस के 6 कमांडो में से 3 को वापस ले लिया था।

राज्य सरकार ने वीवीआईपी सुरक्षा के बढ़ते बोझ को कम करते हुए राज्य पुलिस को ज्यादा सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाने के उद्देश्य से ऐसा कदम उठाया था। जिससे नाराज ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सुरक्षा कटौती के कुछ घंटों के भीतर दोबारा बहाल की गई सुरक्षा को वापस लेने से इनकार कर दिया था।

वहीं केंद्र द्वारा अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किये जाने का स्वागत करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सिखों के जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी को केंद्र द्वारा दी जा रही जेड सुरक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हैं। भारत सरकार ने सिख धर्म के प्रमुख शख्सियत की सुरक्षा जोखिम का आंकलन करते हुए उन्हें उचित सुरक्षा प्रदान की है।

वहीं इस मामले में पंजाब भाजपा का कहना है कि जत्थेदार अकाल तख्त साहिब की सुरक्षा वापस लेकर भगवंत मान सरकार ने बड़ा गुनाह किया है, वो हमारे धर्म के सर्वोच्च गुरु हैं, जिनकी अहमियत को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :पंजाबचंडीगढ़भगवंत मानगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील