लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय बलों ने मतदाताओं के साथ ‘मारपीट’ की : ममता

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:16 IST

Open in App

कालचिनी (पश्चिम बंगाल), छह अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा था, उनमें से कई क्षेत्रों में केंद्रीय बलों ने मतदाताओं के साथ ‘मारपीट’ की और भाजपा को वोट देने का ‘निर्देश’ दिया।

ममता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्रों पर जबरन कब्जा कर लिया और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों पर हमला किया।

ममता ने यहां अलीपुरद्वार जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग पर आरोप लगाया गया कि वह सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी की "ज्यादतियों" की अनदेखी कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे लोग सुबह से ही लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। वे कह रहे हैं, 'भाजपा’ को वोट दो।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी सुजाता मंडल का पीछा किया और एक मतदान केंद्र के पास उनके सिर पर चोट पहुंचाई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अनुसूचित जाति उम्मीदवार सुजाता जब मतदान केंद्र पहुंचीं, तो उन्होंने (भाजपा कार्यकर्ताओं ने) उन्हें गंभीर चोट पहुंचाई। उन्होंने खानाकुल में भी एक अन्य उम्मीदवार पर हमला किया। कैनिंग ईस्ट में सुरक्षा बलों ने हमारे उम्मीदवार शौकत मुल्ला को एक मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया। राज्य भर में हमारे उम्मीदवारों, पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले की इस प्रकार की कई घटनाएं हुई हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सुबह से हमले और हिंसा की कम से कम 100 शिकायतें मिली हैं और निर्वाचन आयोग को इस बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ।

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा की रैलियों में ‘‘कम संख्या में लोगों के आने’’ के बाद दिल्ली में उनके नेतृत्व ने यह गहरा षड्यंत्र रचा।

उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों से मतदान केंद्र पर कब्जा करने के प्रयासों को नहीं रोकने को कहा गया है।’’

ममता ने कहा, ‘‘ उन लोगों ने सीआरपीएफ को भाजपा के गुंडों को मतदान केंद्रों पर कब्जा करने में मदद करने को कहा है। भाजपा हथियारों के जरिए चुनाव लड़ रही है। यहां तक ​​कि डोनाल्ड ट्रम्प भी नरेंद्र मोदी की सीमा तक नहीं पहुंच पाए हैं।"

वहीं भाजपा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

ममता ने महिला मतदाताओं से कहा कि अगर केंद्रीय बलों द्वारा किसी भी प्रकार से उत्पीड़न किया जाता है तो वे पुलिस में शिकायत दर्ज करें।

ममता ने कहा, "चुनाव शुरू होने के बाद से सात-आठ व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है जिनमें चार हमारे कार्यकर्ता थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लेकिन, आप (भाजपा) हमें ऐसी हरकतों से हमें आतंकित नहीं कर सकते।’’

उन्होंने भाजपा पर भारी मात्रा में नकदी खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी केवल एक या दो हेलिकॉप्टरों का उपयोग करती है, वहीं वह करीब 500 हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रही है।

ममता ने कहा, ‘‘उन्होंने सभी बड़े होटलों को बुक किया है, मतदाताओं को पैसों की पेशकश कर रहे हैं। यह पैसा कहां से आया है - पीएम केयर्स फंड, पीएसयू की बिक्री या नोटबंदी से। ’’

कूचबिहार के मठभंगा में एक अन्य सभा में ममता ने कहा कि मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल से नाम मात्र के संबंध हैं। उन्होंने कहा, "वे गुजरात से हैं। वे बंगाल की संस्कृति और विरासत के बारे में कितना जानते हैं?"।

ममता ने कहा, "मैं एक ब्राह्मण हूं और पिछड़ी जाति की एक महिला द्वारा पकाया गया खाना खाती हूं। भाजपा केवल पांच सितारा होटलों से खाना मंगाने और कैमरे के सामने भोजन करना जानती है।"

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा गुजरात, दिल्ली, असम, उत्तर प्रदेश में... दंगाइयों की पार्टी है और अब बंगाल पर कब्जा करने का सपना देख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी