लाइव न्यूज़ :

बंगाल में तत्काल केंद्रीय बल तैनात किया जाए: कैलाश विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:20 IST

Open in App

(कॉपी में संपादकीय सुधार के साथ रिपीट)

बोलपुर (पश्चिम बंगाल), 13 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सत्ता में लौटने के लिए ‘‘हिंसा पर निर्भर’ रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि राज्य में ‘वर्तमान राजनीतिक हिंसा एवं आतंक के माहौल’ पर ‘पूर्ण विराम’ लगाने के लिए तत्काल केंद्रीय बलों को तैनात किया जाना चाहिए।

अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के बंगाल के रणनीतिकार ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने की अपील की और कहा कि भय एवं हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

विजयवर्गीय ने बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ ममता बनर्जी को मालूम है कि उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गयी है इसलिए वह हिंसा की ताकत पर राज्य में सत्ता में लौटने का प्रयत्न कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं चुनाव आयोग से राज्य में राजनीतिक हिंसा एवं आतंक के माहौल पर पूर्ण विराम लगाने के लिए अभी से ही केंद्रीय बल तैनात करने की अपील करता हूं।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने को लेकर दोनों दलों के बीच टकराव चल रहा है। बृहस्पतिवार को नड्डा जब कोलकाता से दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर जा रहे थे, तब उन पर हमला हुआ था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नड्डा पर भीड़ के हमले को लेकर शनिवार को तीन आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रति नियुक्ति मांगी थी।

ये तीन अधिकारी -- भोलानाथ पांडे (डायमंड हार्बर के पुलिस अधीक्षक, प्रवीण त्रिपाठी (उपमहानिरीक्षक, प्रेसीडेंसी रेंज) और राजीव मिश्रा (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दक्षिण बंगाल) नौ और दस दिसंबर को पश्चिम बंगाल की यात्रा कर रहे भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थे।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख को समन जारी कर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के समक्ष पेश होकर नड्डा के काफिले पर हमले के संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा था। लेकिन ममता बनर्जी सरकार ने उन समन को खारिज कर दिया था। उसके एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह कदम उठाया।

रविवार को भाजपा महासचिव ने 24 दिसंबर को विश्व भारती के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल कार्यक्रम के बारे में चर्चा करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती से भेंट की।

इस विश्वविद्यालय की आधारशिला 22 दिसंबर, 1918 को शांतिनिकेतन में एक विशेष समारोह में रखी गयी थी।

बाद में विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ गुरूदेव रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्वभारती के कुलाधिपति प्रधानंमत्री डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। हमने तौर तरीकों पर चर्चा की। यह अनौपचारिक बैठक थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस