लाइव न्यूज़ :

कोर्बेवैक्स की करीब 6.5 करोड़ खुराक को सीडीएल कसौली ने किया क्लियर: सूत्र

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 22, 2022 12:08 IST

हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई की कोर्बेवैक्स वैक्सीन की 6.5 करोड़ डोज को सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली ने क्लियर कर दिया है। सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावकारिता पैरामीटर को ध्यान में रखते हुए सीडीएल कसौली की ओर से ये कदम उठाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोर्बेवैक्स वैक्सीन की 6.5 करोड़ डोज को सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली ने क्लियर कर दिया है।सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावकारिता पैरामीटर को ध्यान में रखते हुए सीडीएल कसौली की ओर से ये कदम उठाया गया है। 

नई दिल्ली: सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली ने हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई की कोर्बेवैक्स वैक्सीन की 6.5 करोड़ डोज को क्लियर कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावकारिता पैरामीटर को ध्यान में रखते हुए सीडीएल कसौली की ओर से ये कदम उठाया गया है। 

मालूम हो, भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 12 से 18 साल आयु वर्ग के लिए कोर्बेवैक्स को सीमित आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी (ईयूए) दी है। हालांकि, सरकार ने अभी तक 15 साल से कम उम्र वालों को टीका लगाने पर कोई फैसला नहीं लिया है। डीसीजीआई की ओर से 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए मंजूरी हासिल करने वाला कोर्बेवैक्स तीसरा टीका बन गया है। इससे पहले जाइडस कैडिला के जायकोव-डी और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को मंजूरी दी गई थी।

इस समय भारत 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण करने के लिए कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति ने 14 फरवरी को 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कुछ शर्तों के साथ बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 रोधी टीके कोर्बेवैक्स को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने की अनुशंसा की थी। इसके बाद डीसीजीआई ने यह मंजूरी दी है। डीसीजीआई, कोर्बेवैक्स को वयस्कों के लिए सीमित आधार पर आपात इस्तेमाल के वास्ते अपनी मंजूरी 28 दिसंबर को ही दे चुका है।

यह भारत में ही कोविड-19 के खिलाफ विकसित आरबीडी प्रोटीन आधारित टीका है। हालांकि, इस टीके को देश के टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, "डीसीजीआई ने सोमवार को कुछ शर्तों के तहत 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोर्बेवैक्स को सीमित ईयूए प्रदान किया।" इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, "सीडीएससीओ ने 12-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी रोधी टीके कोर्बेवैक्स को आपात उपयोग मंजूरी प्रदान की है। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेगा।"

बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा दतला ने कहा, "हम इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम से खुश हैं, जो हमारे देश में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए हमारे टीके की पहुंच बढ़ाने में मदद करता है।" उन्होंने कहा, "इस मंजूरी के साथ, हम कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी वैश्विक लड़ाई पर काबू पाने के और भी करीब हैं।" 

गौरतलब है कि नौ फरवरी को डीसीजीआई को भेजे गए आवेदन में बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के गुणवत्ता एवं नियमन मामलों के प्रमुख श्रीनिवास कोसाराजू ने कहा था कि कंपनी को कोर्बेवैक्स का पांच से 18 साल आयु वर्ग पर दूसरे-तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण की अनुमति पिछले साल सितंबर में मिली थी। कोर्बेवैक्स टीका मांसपेशियों के जरिये शरीर में पहुंचाया जाएगा और 28 दिनों के भीतर दो खुराक लेनी होंगी। इस टीके का भंडारण दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर किया जाता है। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :Central Drugs LaboratoryCoronavirusकोविड-19 इंडियाCOVID-19 India
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?