लाइव न्यूज़ :

केंद्र का प्रोत्साहन पैकेज सुर्खियां बटोरने का हथकंडा है: माकपा

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर माकपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से घोषित हालिया प्रोत्साहन पैकेज से सरकार के खर्च में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं हुई है और यह सिर्फ सुर्खियां बटोरने का हथकंडा है।

वामपंथी पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने सरकारी खर्च में कोई खास बढ़ोतरी किए बिना और लोगों के खाते में पैसे भेजे बिना ‘प्रोत्साहन’ पैकेज की घोषणा की है। ’’

माकपा ने आरोप लगाया कि यह सुर्खियां बटोरने का एक और हथंकडा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आवास बिक्री के चुनिंदा सौदों पर कर राहत, छोटे कारोबारों के लिए जारी ऋण सुविधा की अवधि वित्त वर्ष के अंत तक बढ़ाने और नये रोजगार सृजन पर प्रोत्साहन जैसे कई कदमों की बृहस्पतिवार को घोषणा की, ताकि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

ताजा प्रोत्साहनों में अतिरिक्त उर्वरक सब्सिडी तथा विनिर्माण इकाइयों के लिए पहले घोषित की जा चुकी उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना शामिल है। इन सभी प्रोत्साहन उपायों को मिलाकर लॉकडाउन घोषणा के बाद से अब तक घोषित कुल राहत पैकेज की राशि करीब 30 लाख करोड़ रुपये यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 15 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर