ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए केंद्र के पैर भी छूने को तैयार : राजेश टोपे

By भाषा | Published: April 22, 2021 08:13 PM2021-04-22T20:13:17+5:302021-04-22T20:13:17+5:30

Center's feet ready to supply oxygen, too: Rajesh Tope | ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए केंद्र के पैर भी छूने को तैयार : राजेश टोपे

ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए केंद्र के पैर भी छूने को तैयार : राजेश टोपे

मुंबई, 22 अप्रैल महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों में वृद्धि औैर चिकित्सीय ऑक्सीजन की गंभीर कमी के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर जीवनरक्षक गैस की आवश्यक आपूर्ति में मदद मिलती है तो राज्य सरकार केंद्र के पैर छूने को भी तैयार है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "राज्य सरकार लोगों की जान बचाने के लिए सब कुछ करने को तैयार है। हम काफी विनम्रता से अनुरोध कर रहे हैं ... यहां तक ​​कि ऑक्सीजन की आवश्यक मात्रा के लिए केंद्र के पैर छूने को भी तैयार हैं।"

टोपे ने कहा, ‘‘राज्यों के बीच ऑक्सीजन के वितरण का अधिकार केंद्र सरकार के हाथों में है। उन्हें अपने अधिकारों का उपयोग करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महाराष्ट्र को अधिक ऑक्सीजन मिले।"

उन्होंने कहा कि केंद्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों को ‘हरित गलियारा’ उपलब्ध हो ताकि वे शीघ्र गंतव्य पर पहुंच सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केंद्र से बार-बार यह अनुरोध कर रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Center's feet ready to supply oxygen, too: Rajesh Tope

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे